सांसद ने थाने पहुंचकर शिकायत की:छिंदवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी उपाध्यक्ष की वीडियो पर आपत्ति; साहू पर लगाया था आरोप
छिंदवाड़ा में स्ट्रेचर पर लेटे एक व्यक्ति को दिखाते हुए भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सल्लाम ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वह सांसद बंटी साहू पर आरोप लगाते दिखे। कृष्णा कह रहे थे कि स्ट्रेचर पर लेटे व्यक्ति को सांसद बंटी साहू का नाम लेकर लोगों ने पीटा। साथ ही कहा कि वह लोग सांसद का नाम लेकर उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने पहुंचे थे। इसी बात का विरोध करते हुए सांसद बंटी साहू गुरुवार शाम थाना कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इसकी शिकायत की। सांसद ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत खबरें चलाई जा रही हैं। उन पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इनकी वजह से वह और उनका परिवार परेशान है। सांसद ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। दो परिवारों में जमीन का विवाद
दरअसल मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के धर्म टेकड़ी चौकी अंतर्गत आने वाले चार गांव प्रहलाद का है। यहां दो परिवारों के बीच जमीन विवाद का है। आज इस विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कृष्णा सल्लाम नामक युवक ने एक रील बनाकर इसे छिंदवाड़ा सांसद के खिलाफ मारपीट का आरोप बना दिया। सांसद विवेक बंटी साहू ने मामले की जानकारी पाते ही पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील को लेकर सांसद ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनके साथ इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि सांसद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वाले युवक को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/chhindwara-mp-social-media-allegations-police-station-visit-138168548.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/chhindwara-mp-social-media-allegations-police-station-visit-138168548.html
Comments
Post a Comment