वन विभाग ने 10 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई:बुरहानपुर में 2 जेसीबी, 40 वनकर्मियों की टीम ने खुदवाई खंतियां
बुरहानपुर में वन विभाग ने शनिवार को नेपानगर रेंज की हथनी बीट के कक्ष क्रमांक 199 से 10 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई में दो जेसीबी और 40 से अधिक वनकर्मियों की टीम शामिल थी। डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देशन और नेपानगर एसडीओ विक्रम सुलिया की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद, भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए जेसीबी से खंतियां खुदवाई गईं और उनमें बीज रोपण भी किया जा रहा है। जिले की नावरा और नेपानगर रेंज में बीते सालों में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अतिक्रमण हुआ था। करीब ढाई साल पहले, वन विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस की सहायता से बाहरी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ 17 दिनों तक लगातार कार्रवाई की थी। वन विभाग अब उन सभी क्षेत्रों को खाली करने का प्रयास कर रहा है जहां अतिक्रमण फैला हुआ है। इसी क्रम में, पिछले दिनों शाहपुर और बोदरली रेंज में भी कार्रवाई की गई थी। 8 जून को नावरा रेंज की बीट डेहरिया के कक्ष क्रमांक 260 में 75 एकड़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर खंतियां खुदवाई गई थीं, जहां 2020 से अतिक्रमण था। वन अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि को सुरक्षित रखने और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/burhanpur-forest-land-encroachment-cleared-excavated-pits-138243651.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/burhanpur-forest-land-encroachment-cleared-excavated-pits-138243651.html
Comments
Post a Comment