Skip to main content

11 नंबर ने ग्वालियर की छात्रा को अस्पताल तक पहुंचाया:बोर्ड की गलती से डिप्रेशन में पहुंची, री-टोटलिंग में 71 नंबर आने पर खुला लापरवाही का राज

सिर्फ 11 नंबर… और एक होनहार बेटी की दुनिया अंधेरे में चली गई। जिस छात्रा को अपनी मेहनत पर भरोसा था, वह अचानक खुद को फेल घोषित होते देख टूट गई। उसने खाना छोड़ दिया, लोगों से बात करना बंद कर दिया, अस्पताल तक पहुंच गई और उसके मन में आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे। करीब डेढ़ महीने बाद जब उसकी कॉपी दोबारा जांची गई तो सामने आया कि अंग्रेजी में उसके 11 नहीं, बल्कि 71 अंक थे। यानी एमपी बोर्ड की एक बड़ी लापरवाही ने बिना गलती एक छात्रा को मानसिक यातना के उस दौर में धकेल दिया, जहां उसका भविष्य और आत्मविश्वास दोनों टूटते नजर आने लगे थे। मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित गोल पहाड़िया का है। यहां रहने वाली अनामिका रावत ने 12वीं बोर्ड परीक्षा पूरी मेहनत और उम्मीदों के साथ दी थी। परिवार और शिक्षकों को भी उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी। 10 फरवरी को उसने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी और उसे पूरा भरोसा था कि बाकी विषयों की तरह इसमें भी अच्छे अंक आएंगे। रिजल्ट घोषित होते ही पूरी तरह टूट गई 15 अप्रैल को घोषित रिजल्ट में अंग्रेजी विषय में उसे मात्र 11 अंक दिखाए गए और फेल घोषित कर दिया गया। यह देखकर अनामिका पूरी तरह टूट गई। पढ़ाई में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा समझ ही नहीं पाई कि आखिर उससे ऐसी कौन सी गलती हो गई। परिजनों के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद अनामिका की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। उसने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया, खाना छोड़ दिया और अक्सर अकेले बैठकर रोती रहती थी। हालात इतने खराब हो गए कि परिवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अनामिका ने बताया कि उस दौरान उसके मन में आत्महत्या जैसे ख्याल भी आने लगे थे। री-टोटलिंग में बढ़े अंक इसके बाद 16 अप्रैल को उसने री-टोटलिंग के लिए आवेदन किया। शुरुआती जवाब में “नो चेंज” बता दिया गया, लेकिन परिवार ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करता रहा। आखिरकार 29 मई को कॉपी की दोबारा जांच हुई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। जिस छात्रा को 11 अंक देकर फेल बताया गया था, उसकी उत्तरपुस्तिका में वास्तव में 71 अंक थे। अनामिका की मां हेमलता रावत का कहना है कि बेटी की हालत देखकर पूरा परिवार सहम गया था। उन्हें हर समय डर लगा रहता था कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले। परिवार ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग वहीं अनामिका ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि अगर उसके साथ ऐसा हो सकता है तो न जाने प्रदेश में कितने छात्र-छात्राओं का भविष्य इसी तरह की गलतियों की भेंट चढ़ रहा होगा। यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर में सुसाइड पॉइंट पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने बुधवार को हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी जहां खुश हैं तो असफल विद्यार्थी दुखी। ऐसे में टीचर और परिवार उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि सरकार परीक्षा देने का दूसरा मौका भी दे रही है।पूरी खबर पढ़ें

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-board-error-student-depression-education-dept-negligence-138141342.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...