Skip to main content

झोपड़ी में आग लगाने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार:बोला- झोपड़ी जलाई, अब जान का खतरा, 4 पीढ़ियों से हमारे पास थी वह जमीन हड़पी

सीहोर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक सपेरा परिवार ने अपनी कृषि भूमि पर कब्जे, झोपड़ी में आग लगाने और फायरिंग किए जाने की शिकायत करते हुए प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। परिवार ने पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। फर्जी रजिस्ट्री कराकर जमीन हड़पने का आरोप परिवार की अनीता नाथ, पुत्री मांगीलाल ने बताया कि सरकार ने उनके अनुसूचित जाति परिवार को ग्राम दौलतपुरा में जीवन-यापन के लिए कृषि भूमि आवंटित की थी। उनका आरोप है कि राजनीतिक और व्यापारी परिवार के लोगों ने फर्जी तरीके से इस भूमि की रजिस्ट्री कराकर अपने नाम दर्ज करा ली है। परिवार का कहना है कि नियमानुसार सरकार द्वारा दी गई सेवाभूमि की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती। अनीता नाथ के अनुसार, उनका परिवार दोराहा तहसील के ग्राम दौलतपुरा, थाना अहमदपुर में चार पीढ़ियों से खेती कर रहा है। वर्ष 2008 से कुछ लोग इस जमीन पर दावा कर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करता है और बंदूक से फायरिंग कर डराता-धमकाता है। परिवार का यह भी आरोप है कि हाल ही में आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर उनकी झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उन्हें रात में आग लगाकर जिंदा जलाने की धमकियां भी दी जा रही हैं। पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए सपेरा परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का पक्ष ले रही है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के. ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से 103 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी 32 आवेदकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/sehore-sapera-family-land-grab-hut-fire-threat-138149986.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...