Skip to main content

नेपानगर के विस्थापित परिवारों का पुनर्वास तेज:वार्ड 14 चूना भट्टा क्षेत्र में जमीन समतलीकरण शुरू, नई बसाहट की तैयारी

बुरहानपुर में भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना के कारण नेपानगर के संजय नगर क्षेत्र के 60 परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर पालिका ने वार्ड नंबर 14 स्थित चूना भट्टा क्षेत्र में नई बसाहट के लिए जमीन समतलीकरण का कार्य रविवार को जेसीबी मशीन से शुरू करा दिया है। यह कार्य लगभग चार से पांच दिन तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे की तीसरी और चौथी लाइन की जद में संजय नगर के ये 60 परिवार आ गए हैं। शनिवार को रेलवे द्वारा संजय नगर से जमीन खाली कराई गई थी। इससे पहले ही जिला प्रशासन ने नगर पालिका को 0.9500 हेक्टेयर नजूल की भूमि आवंटित कर दी थी, जिसका उपयोग इन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा। समतलीकरण के बाद भूखंड तैयार होगा रविवार से शुरू हुए जमीन समतलीकरण के बाद, नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीमें मिलकर भूखंड तैयार करेंगी। इसके बाद, नियमानुसार पात्र परिवारों को पट्टे आवंटित कर उन्हें यहां बसाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को तय करने के लिए नियमानुसार बैठकें आयोजित की जाएंगी। नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने बताया कि संजय नगर के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह 7:30 बजे से जेसीबी के माध्यम से जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा है, जो तीन-चार दिन तक चलेगा। रविवार शाम तक भी यह काम चला। इसके बाद नगर पालिका और राजस्व विभाग मिलकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत शिविर स्थापित करने की मांग की है। पूर्व नपाध्यक्ष सोहन सैनी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस और ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जगमीतसिंह जॉली ने प्रशासन से रात्रि विश्राम, निःशुल्क भोजन, पेयजल और आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग व सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थायी पुनर्वास होने तक राहत शिविरों का संचालन जारी रखने की भी मांग की।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/burhanpur-rehab-land-levelling-starts-chuna-bhatta-ward-14-138133425.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...