Skip to main content

MP में दो लाख कर्मचारी-अधिकारी का प्रमोशन फिर अटका:आरक्षण को लेकर फैसला सुनाने से पहले जजों का ट्रांसफर; नई नौकरियों पर सीधा असर

मध्यप्रदेश में दो लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन का मामला एक बार फिर अटक गया है। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला देने वाली थी। लेकिन निर्णय आने से पहले ही दोनों जजों का ट्रांसफर हो गया है। यह मामला हाईकोर्ट जबलपुर में राज्य सरकार द्वारा जून 2025 में लागू किए गए लोक सेवा पदोन्नति नियमों को चुनौती देने से जुड़ा है। इनके खिलाफ 40 से अधिक याचिकाएं दायर की गई थीं। इन पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने सुनवाई की थी। 17 फरवरी तक बहस पूरी हो चुकी थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। तब से कर्मचारी इस अहम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अब इस मामले की सुनवाई नई बेंच के सामने होगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी। इससे प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े फैसले में और देरी तय मानी जा रही है। नियमानुसार नई बेंच करेगी सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया है। वहीं जस्टिस विनय सराफ को जबलपुर से इंदौर हाईकोर्ट भेजा गया है। ऐसे में अब नियमानुसार नई बेंच गठित होगी और वह कम से कम दो चार सुनवाई करेगी। इसके चलते अब पदोन्नति में आरक्षण का फैसला आने में समय लग सकता है, जिसका असर नई भर्तियों पर भी पड़ेगा क्योंकि जब तक कर्मचारी पदोन्नत नहीं होंगे, तब तक नए पद उपलब्ध नहीं होंगे। दस साल से बंद है प्रदेश में प्रमोशन प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान 2016 से अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगी है। पहले की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एमपी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एसएलपी दायर कर प्रमोशन रोका था। इसके बाद मोहन यादव सरकार ने इसे शुरू करने के लिए नए नियम बनाए लेकिन इसमें भी वही बातें थीं जिसका प्रमोशन में आरक्षण के चलते विरोध किया जा रहा था। अब ये नियम भी कोर्ट में उलझ गए हैं। 90 दिन में नहीं आ पाया फैसला सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि सामान्य हालत में सुरक्षित रखे गए फैसले को सुनाने में 90 दिनों से अधिक देर नहीं होना चाहिए। इससे सरकार और कर्मचारियों में उम्मीद जागी थी कि जून के प्रथम सप्ताह में निर्णय सुना दिया जाएगा, लेकिन मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद पेच फंस गया। उच्च पद के प्रभार से नहीं मिलता वित्तीय लाभ 2016 से पेंडिंग पदोन्नति को देखते हुए पूर्व भाजपा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उच्च पद का प्रभार देने की व्यवस्था शुरू की लेकिन इससे अधिकारी-कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ प्राप्त नहीं हुआ। वहीं, नियुक्तियां प्रभावित हो गईं क्योंकि पद रिक्त नहीं हुए। दो लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य होगा प्रभावित राज्य सरकार ने वर्ष 2028 तक दो लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है। 78 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो चुकी है। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मामला लंबित होने के कारण 13 प्रतिशत पद रुके हुए हैं। इससे 13-14 हजार नियुक्तियां नहीं हो पाईं। भर्ती प्रक्रिया भी केवल उन पदों के लिए हो रही है, जो नए बनाए गए हैं। तोमर बोले- “सरकार नहीं चाहती फैसला आए” इस मामले में सामान्य और पिछड़ा वर्ग की ओर से सरकार के नियमों का विरोध कर रहे डॉ. केएस तोमर ने कहा कि चीफ जस्टिस और जस्टिस के तबादले के बाद बनने वाली नई बेंच कुछ सुनवाई जरूर करेगी, लेकिन अधिकांश तथ्य पहले ही रिकॉर्ड में जा चुके हैं, इसलिए फैसला आने की संभावना भी बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक फैसला सुरक्षित रहने के बावजूद निर्णय न आना और अब बेंच का बदल जाना कई सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि उन्हें आशंका है कि सरकार के दबाव के चलते मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। तोमर ने यह भी कहा कि मौजूदा व्यवस्था में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी हो रही है। उनके अनुसार, पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था से प्रशासनिक संतुलन बिगड़ा है और कई मामलों में योग्य अधिकारी पीछे रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने पक्ष के लिए भारी फीस पर वकीलों की नियुक्ति की, जबकि दूसरी ओर कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि पदोन्नति में देरी का आर्थिक असर भी है, क्योंकि खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की बजाय आउटसोर्स व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। तोमर के अनुसार, उन्होंने पहले भी सुझाव दिया था कि वरिष्ठता के आधार पर स्पष्ट लाइन तय की जाए, लेकिन उसे नहीं माना गया। उनका कहना है कि यदि व्यवस्था में जूनियर और सीनियर का संतुलन स्पष्ट नहीं रखा गया तो प्रशासनिक ढांचा लगातार प्रभावित होता रहेगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mp-highcourt-promotion-case-sachdeva-saraf-transfer-decision-pending-138168553.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...