Skip to main content

ग्वालियर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा:खाकी को देखते ही किचन में जा छिपीं युवतियां, अधूरी मिलीं एंट्री, थाना लाकर की पूछताछ

ग्वालियर शहर में संचालित स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। रविवार रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी। इस औचक कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर में तो हालत यह थी कि पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवतियां डर के मारे सीधे किचन में जाकर छिप गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई है। अनैतिक गतिविधियों के इनपुट पर विमेन विंग का 'सरप्राइज संडे एक्शन' एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के लिए मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के कुछ हिस्सों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी की तस्दीक के लिए रविवार रात डीएसपी शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम और महिला इंस्पेक्टर दीप्ति तोमर भारी पुलिस बल और महिला आरक्षकों के साथ अचानक 'द बीच स्पा सेंटर' और 'द हीलिंग स्पा सेंटर पर छापेमारी करने पहुंचीं। किचन में मिलीं युवतियां, थाने लाकर पूछताछ जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया, अंदर मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत कई युवतियां खुद को बचाने के लिए भागकर किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं। महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए किचन में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई, जहां उनके पहचान पत्रों आईडी और रजामंदी की जांच की जा रही है। न रजिस्टर मेंटेन, न पहचान पत्र; संचालकों को अंतिम चेतावनी स्पा सेंटरों के कोनों और केबिन्स की बारीकी से तलाशी लेने के बाद जब पुलिस ने वहां के आधिकारिक दस्तावेजों, लाइसेंस और आने वालों के डिटेल वाले रजिस्टरों को खंगाला, तो भारी अनियमितताएं सामने आईं। स्पा सेंटर में आने-जाने वाले ग्राहकों का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और आईडी कार्ड का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया था। कैमरों के एंगल और फुटेज के स्टोरेज की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंदर क्या गतिविधियां चल रही हैं। अनैतिक गतिविधियां मिलीं तो खैर नहीं पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों और मैनेजरों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि स्पा सेंटर केवल निर्धारित व्यावसायिक थेरेपी के लिए हैं। यदि इसके पीछे किसी भी प्रकार का अनैतिक कृत्य या संदिग्ध गतिविधि पाई गई, तो बिना किसी रियायत के सीधे सेंटर को सील कर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी। युवतियों को पूछताछ के लिए लाया गया एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा सेल की टीमों ने रविवार को दो प्रमुख स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में स्पा की आड़ में कोई भी अनैतिक या गैर-कानूनी गतिविधि संचालित न हो। चेकिंग के दौरान कुछ युवतियां घबराकर किचन में छिप गई थीं, उन्हें पूछताछ के लिए लाया है। सेंटरों के कस्टमर रजिस्टर सही नहीं मिले हैं। सभी संचालकों को नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई है, उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-spa-raid-girls-hide-kitchen-incomplete-entry-records-138134881.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...