Skip to main content

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा:ग्वालियर में मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित लखनौती गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मां-बेटे कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। ग्वालियर के बिलौआ जौरासी के रहने वाले 32 वर्षीय मोनू यादव पुत्र रघुनाथ यादव सोमवार की शाम अपनी मां 55 वर्षीय गजरा देवी को बाइक पर पीछे बैठाकर किसी काम से शहर आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास जैसे ही मोनू की बाइक लखनौती गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी क्रमांक: UP93 CC-1826 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने और गंभीर अंदरूनी चोटें आने के कारण गजरा देवी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वहीं मोनू यादव भी सड़क पर घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़ी मां की मौत, बेटा घायल हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से तेजी से भाग निकला। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घायल बेटे मोनू को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह रवाना किया। झांसी की महिला के नाम दर्ज है स्कॉर्पियो पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा नोट किए गए स्कॉर्पियो के नंबर UP93 CC-1826 की जानकारी परिवहन विभाग के डेटाबेस से जुटाई। जांच में पता चला कि यह वाहन उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी रेखा पत्नी अजुदी अहिरवार के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी झांसी रोड थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना व मौत कारित करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। साथ ही झांसी मार्ग और विभिन्न टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक का जल्द पता लगाया जा सके। झांसी रोड थाना टीआई शक्ति सिंह यादव ने बताया लखनौती गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत और उनके बेटे के घायल होने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर झांसी की महिला मालिक की जानकारी मिली है। उत्तर प्रदेश (झांसी) पुलिस से संपर्क साधकर गाड़ी और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। घायल युवक का इलाज जारी है और मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

source https://www.bhaskar.com/g/local/mp/gwalior/news/gwalior-road-accident-mother-dies-son-injured-scorpio-bike-hit-138202172.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...