कोहेफिजा पुलिस ने निजी अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देकर छुरी लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, अवैध छुरी व जूपिटर वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट की धाराओं में एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक विगत 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स अवैध रूप से छुरी लेकर पंचवटी कॉलोनी के आउटर पर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए वाले अकबर खान (28) निवासी अशोका कॉलोनी शाहजहांनाबाद को हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से अवैध छुरी बरामद हुई। तलाशी में मिला चोरी का मोबाइल फोन आरोपी के जेब से मिले मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मोबाइल फोन सुदिति अस्पताल से शुक्रवार की रात चोरी करना कुबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर वाहन भी जब्त किया है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mobile-thief-caught-by-kohefija-police-132875308.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mobile-thief-caught-by-kohefija-police-132875308.html
Comments
Post a Comment