लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा संपूर्ण देश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है जिसमे क्षेत्र के सभी छोटे ब,ड़े नगर ,गांव कस्बों में मुख्य मार्ग पर एस. एस. टी. दल वहां चेकिंग बेरियर लगाए गए है, जिसमे नगर मोहगांव में भी पांढुरना सौसर मार्ग पर नगर के बिजली विभाग के पावर हाउस के आगे में वाहन चेकिंग बैरियर लगाया गया है। जिसमें आज एस. एस. टी. दल को एक लाख के करीब राशि नगद बरामद हुई। जिसमें वाहन चेकिंग बैरियर एस. एस. टी. दल प्रभारी गणेश पाठे ने जानकारी देते हुए बताया की आज मोहगांव बैरियर में एस. एस. टी. दल द्वारा वाहनों की जांच करते हुए वाहन क्रमांक एम. एच.32 क्यू.3937 पिकअप में उमेश पिता गणपति बालपांडे निवासी मु.पो. मांरूड़ के पास नगद राशि 96,800 रू जांच करते हुए यह राशि मिली । जिसमे एस. एस. टी. दल प्रभारी गणेश पाठे सफाई दरोगा नगर परिषद मोहगांव एवम दल के निरीक्षण में 96,800 रू 100 के नोटो में बरामद की गई जिसमे 100 के नोटो की संख्या 968 पाई गई । यह जप्त की गई राशि 96,800 रू अलीभान शाह मर्सकोले थाना प्रभारी मोहगांव , थाना मोहगांव में जमा की गई , यह संपूर्ण जांच गणेश पाठे एस. एस. टी. दल प्रभारी , उमेश बालपांडे जिनके पास से जप्त की गई।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/sst-team-seized-96-thousand-132870239.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/sst-team-seized-96-thousand-132870239.html
Comments
Post a Comment