भोपाल में 24 अप्रैल को पीएम मोदी का रोड शो:एसपीजी और पुलिस ने रूट का लिया जायजा; सागर, हरदा में भी सभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल बुधवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे सागर और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके बाद शाम को राजधानी भोपाल में रोड करेंगे। पीएम मोदी का 20 दिन के अंदर ये एमपी का 5वां दौरा है। भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी का करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। रविवार को एसपीजी और भोपाल पुलिस कमिश्नर के साथ अन्य अफसरों ने रोड शो के रूट का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी के रोड शो के रुट पर करीब 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्राेन से निगरानी की जाएगी। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था का सुपर विजन एडीजी चंचल शेखर और 30 IPS अधिकारियों के हवाले हैं। रोड शो की शुरुआत कुशाभाऊ कन्वेंशन हॉल से होगी। यहां से पीएम रथ में सवार होकर मेजर नानके पेट्रोल पंप पहुंचेंगे। इस दौरान ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा। डायवर्ट रूट को लेकर ट्रैफिक पुलिस जल्द एडवाइजरी जारी करेगी। पहली लेयर में तैनात रहेंगे कमांडो पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में केंद्र से लेकर राज्य तक की खुफिया एजेंसी हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। सुरक्षा की थ्री लेयर व्यवस्था की गई है। पहली लेयर में एसपीजी के कमांडो तैनात रहेंगे। 20 दिन में पीएम मोदी का 5वीं बार एमपी दौरा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पीएम मोदी पहली बार 7 अप्रैल को जबलपुर आए थे। इसके दो दिन बाद 9 अप्रैल को बालाघाट पहुंचे। 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया और 19 अप्रैल दमोह में चुनाव प्रचार किया। अब 24 अप्रैल को सागर, हरदा और भोपाल आ रहे हैं। ये 20 दिन के अंदर उनका 5वीं बार एमपी दौरा है। यह खबर भी पढ़िए मोदी बोले-आतंक का सप्लायर पड़ोसी आटे को तरस रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर में दमोह में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। भगवान राम की पूजा को पाखंड बताते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-police-is-on-alert-for-pm-modis-roadshow-132908503.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-police-is-on-alert-for-pm-modis-roadshow-132908503.html
Comments
Post a Comment