भिण्डके नयागांव इलाके के ग्राम नवलपुरा में टमटम पलट जाने से उसके नीचे दबकर चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सुग्रीव जाटव पुत्र दशरथ सिंह जाटव निवासी नवलपुरा ने नयागांव थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम उसकी लडक़ी मानवी उम्र चार साल, गांव के ही निवासी रामवीर पुत्र आशाराम जाटव की टमटम में बैठकर घर आ रही थी। जब वह घर के सामने पहुंची तो उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे पलट दिया, जिससे उसमें दबकर मानवी की मृत्यु हो गई। थाना पुलिस ने आरोपी टमटम चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/girl-dies-in-road-accident-in-bhind-132924317.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/girl-dies-in-road-accident-in-bhind-132924317.html
Comments
Post a Comment