बीती शनिवार की रात पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देवलोंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोंड पिता बालकरण सिंह 60 वर्ष घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सुनसान स्थान गया था। पहले तो दोनों ने शराब पी। जब नशा चढ़ गया, तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूसों से कामता सिंह ने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। रामखेलावन के मुंह और नाक से खून बहने लगा। मारपीट से घायल रामखेलावन किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी मौत हो गई। रामखेलावन के मौत की खबर परिजनों ने देवलोंद थाने की पुलिस को दी। रविवार को बुजुर्ग का पीएम कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shahdol/news/first-two-people-drank-alcohol-then-one-died-after-a-fight-132942728.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shahdol/news/first-two-people-drank-alcohol-then-one-died-after-a-fight-132942728.html
Comments
Post a Comment