Skip to main content

मुठभेड़ में पकड़ा 50 हजार का इनामी डकैत:पिता पर कट्‌टा अड़ा मासूम से किया था गैंगरेप, बचने के लिए पुलिस पर की फायरिंग

ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर (राजस्थान) के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर (सदस्य गुड्‌डा गिरोह) को पुलिस ने सिगौरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी से घिरने का अहसास होते ही डकैत और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद वह हड़बड़ा गए। पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी डकैत को पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है। पकड़ा गया डकैत जंडेल सिह, कभी ग्वालियर-मुरैना के कुख्यात डकैत गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। दो महीने पहले 29 जनवरी की रात डकैत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भंवरपुरा में एक आदिवासी युवक पर कट्‌टा तानकर उसकी मासूम बेटी से गैंगरेप किया था। यह घटना पूरे प्रदेश मंे चर्चित रही थी। महाराजपुरा सर्कल की पुरानी छावनी पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत से कट्‌टा व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डकैत पर ग्वालियर से 30 हजार, धौलपुर राजस्थान से 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि थाना भंवरपुर मासूम बच्ची के पिता पर कट्‌टा तानकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने वाला 50 हजार रुपए का ईनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर पुत्र सिरमौर सिंह निवासी रिठौरा सराय छौला मुरैना अपने साथियों के साथ ग्वालियर में सिगौरा के जंगल में देखा गया है। यह मध्य प्रदेश और राजस्थान का लिस्टेट इनामी डकैत है। एसपी ने तत्काल सीएसपी महाराजपुरा को जंगल में घेराबंदी के लिए कहा। इस पर पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय तोमर को साथ लेकर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी की। पुलिस पार्टी द्वारा मुखबिर के बताए संभावित निकलने के मार्ग पर पहाड़ी की तलहटी में कच्चे मार्ग से करीब 100 मीटर दूरी पर एम्बूसिंग में फोर्स लगा दिया। गांव सिगौरा के बाहरी रास्ते से गांव जेबरा वाले कच्चे रास्ते पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पैदल-पैदल निकले, उन्हें संभवतः पुलिस की उपस्थिति की भनक लग गयी। पास आने पर बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा आवाज देकर टोका तो उन दोनों ने आवाज सुनते ही वहां से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस पार्टी द्वारा उन्हें फिर रूकने के लिये ललकारा तो उन दोनों बदमाशों ने पुलिस को गालियां देकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी के ऊपर एकाएक फायर कर दिया। जिससे पुलिस टीम के सदस्य बाल-बाल बचे व गोली पुलिस पार्टी के सिर के ऊपर से निकल गयी। बदमाशों द्वारा अचानक की गई फायरिंग से पुलिस पार्टी द्वारा सतर्कता बरतते हुए सीएसपी महाराजपुरा के नेतृत्व में बदमाशों की चारों तरफ से घेराबंदी शुरू की। गोली का जवाब पुलिस ने गोली से दिया, पकड़ा डकैत इस अप्रत्याशित हमले के बाद अपनी जान की परवाह किये बगैर सीएसपी महाराजपुरा द्वारा अपनी 9 एमएम पिस्टल से बदमाशों पर अंकुश लगाने के आशय से एक हवाई फायर किया और अपनी टीम सहित उसे घेरा। बदमाश ने फिर गोली चलाई इस बार पुलिस ने फिर फायर किया और घेराबंदी कर जंडेल को पकड़ने में सफलता पाई। लेकिन इसी बीच मौके से एक बदमाश झाडियों में भागता हुआ पहाड़ी की तरफ भाग गया। पुलिस टीम को पकड़े गये बदमाश के पास से एक 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला और उसके लोअर की जेब से दो जिंदा कारतूस 315 बोर के कुल तीन कारतूस मिले हैं। साथ ही पिट्ट बैग में दैनिक उपभोग की सामग्री मिली। जबकि भागने वाले डकैत के साथी की पहचान विण्णु उर्फ भगत उर्फ साधु सिंह गुर्जर निवासी खिल्ली धौलपुर राजस्थान का होना बताया। इन थानों में है दर्जनों मामले दर्ज पकड़े गये डकैत के खिलाफ ग्वालियर पनिहार, घाटीगांव, भंवरपुरा, मुरैना के थाना दिमनी, निरार, सरायछोला, एवं राजस्थान के थाना सुसेड़ जिला करौली, जिला नागौर, थाना दिहोली एवं कोतवाली जिला धौलपुर में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट एवं नकबजनी के ढेड़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। भंवरपुरा में गैंगरेप से हुआ था चर्चित डकैत जंडेल हाल ही में 29-30 जनवरी की दरमियानी रात ग्वालियर के भंवरपुरा में एक सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद चर्चा में आया था। यहां उसने अपने साथियों बंटी गुर्जर, आकाश गुर्जर, संजीव गुर्जर के साथ मिलकर एक आदिवासी मजदूर परिवार पर प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी थीं। आदिवासी युवक पर और उसकी पत्नी पर कट्‌टा तानकर उसके सामने ही उसकी मासूम 15 वर्षीय बेटी का गैंगरेप किया था। इस सदमे के बाद आदिवासी परिवार गांव से पलायन कर गया था। उस मामले में यही डकैत फरार था।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/dacoit-carrying-rs-50000-reward-caught-in-encounter-132809391.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...