Skip to main content

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले-मटन के लिए जिंदा विपक्ष, कांग्रेस को बताया शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी

ग्वालियर पहुंचे बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता के जरिए कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनके नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के न्याय पत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की और कहा कि यह पार्टी शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से मिलता है उसकी झलक साफ दिखाई देती है। साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और जीतू पटवारी पर भी तीखा जुबानी हमला बोला है। मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की न्याय पत्र की तुलना नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की गारंटी को लेकर जनता के बीच आई है गारंटी औऱ मोदी जी एक शब्द ऐसा हो गया है कि यह एक दूसरे के पूरक हो गए हैं, यदि गारंटी की बात होगी तो मोदी जी का चेहरा दिखाई देगा और यदि मोदी जी की बात होगी तो गारंटी जरूर दिखाई देगी। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो मोदी जी वतन के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं और विपक्ष के जो फोटो आ रहे हैं उससे दिखाई देता है कि वह मटन के लिए जीने वाले लोग हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र देखे तो रोम नजर आएगा और भाजपा के अंतःकरण में जाएंगे तो राम नजर आएगे, जो कहा है सो करके दिखाया है और जो कह रहे हैं वह भी करके दिखा देंगे, यही विश्वास बीजेपी के साथ है। दूसरी तरफ विपक्ष है वहां कैसे गारंटी पूरी होगी इसको लेकर कुछ कहा ही नहीं जा सकता है एक भी विपक्षी दल बहुमत के लिए नहीं लड़ रहा, सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहा है। 273 सीटों पर एक विपक्ष नहीं लड़ रहा है। बहुमत मिलेगा यह पता नहीं है, सरकार बनेगी यह पता नहीं है प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह पता नहीं है, गठबंधन वाले सुनेंगे कि नहीं यह पता नहीं है, चुनाव के बाद गठबंधन टिकेगा या टिकेगा नहीं यह पता नहीं है। लेकिन गारंटी लेकर लगातार जनता के बीच सामने आ रहे हैं, सरकार कैसे बनाएंगे यही पता नहीं है। नरोत्तम मिश्रा बोले मोदी है तो गारंटी है वही मोदी जी ने जो कहा 370 हमारे घोषणा पत्र में था वह पूरा हुआ, 35A वह पूरा हुआ, ट्रिपल तलाक पूरा हुआ, भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाएंगे वह भी पूरा हुआ, 4 करोड लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का कहा वह करके भी दिखा दिया है, 3 करोड़ लोगों को विश्वास दिया है और मकान बनेंगे। हमने देश में नल जल से पानी पहुंचाया शौचालय बनाए, बहनों को लखपति बनाया। 10 करोड़ बहनों को पूरे देश के अंदर उज्ज्वला योजना का लाभ दिया है और अब पाइप से गैस पहुंचाने का संकल्प भी गारंटी मोदी जी ने दी है। कांग्रेस वादे करती रही नारे लगाती रही, मोदी जी ने 25 करोड लोगों को गरीब रेखा से निकालकर देश के सामने एक बड़ा उदाहरण पेश कर दिया है और वादा किया है कि आने वाले कल में इससे अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जाएगा मोदी जी ने विश्व के अंदर भारत को पांच वी अर्थव्यवस्था बनाकर विश्व का ध्यान आकर्षित किया है और गारंटी दिया है कि 5 साल में विश्व की तीसरी बड़ी शक्ति मोदी जी की सरकार और भारत तीसरी बड़ी ताकत बनेगी एक इतिहास को रचने का काम देश के अंदर शांति लाने का काम किसी ने किया है तो वह मोदी जी की सरकार है कमलनाथ के बंगले पर हुई कार्रवाई को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है उनका कहना है कि स्वाभाविक रूप से यदि सब सही है तो फिर कोई भी जांच के लिए आए तो उससे दिक्कत नहीं होना चाहिए करवाई तो हमेशा होती ही रहती हैं उनके ही नेता से रुपए पकड़े गए थे इसलिए कार्रवाई हुई,अभी छिंदवाड़ा में भी उनके पदाधिकारी पर रुपए पकड़े गए शराब पकड़ी जा रही है। आप कमलनाथ जी की हर स्पष्ट दिखाई दे रही है इसलिए पैसा और शराब का खुलकर प्रयोग करना चाहते हैं पैसे की दम पर लोकतंत्र को खरीदना चाहते हैं जनता के बाल को खरीदना चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं होने देगी हमारा विश्वास लोकतंत्र में है हां इमरजेंसी वाले लोग नहीं है नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा है कि जीतू के आने के बाद कांग्रेस की स्थिति क्या हो चुकी है वह खुद व्यतिथ से हैं,यह वही जीतू पटवारी है जो कहते थे पार्टी गई तेल लेने, अब तेल लगा रहे हैं तो दिक्कत हो रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/former-home-minister-narottam-mishra-targeted-congress-132880339.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...