रीवा में पत्रकार से मारपीट के मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को निजी चैनल के पत्रकार ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता संजीव पाठक ने पुलिस को बताया था कि मैं न्यायालय के पास खड़ा हुआ था। तभी कुछ वकील एक शख्स को बुरी तरह से पीटने लगे। खबर के लिहाज से जब मैं पूरी घटना का वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज किया। पहले तो मेरे साथ धक्का मुक्की की इसके बाद जमकर मारपीट की। संजीव ने मारपीट के दोनों फुटेज पुलिस को दिए। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और मारपीट के फुटेज के आधार पर अनिल पांडेय और अंबर पांडेय के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,323,34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें की वीडियो में कुछ लोग बुरी तरह से युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को न्यायालय परिसर से मारपीट के दो वीडियो सामने आए। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं पूरे मामले में अधिवक्ता संघ के लोग भी एसपी विवेक सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। हलांकि उनकी तरफ से अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/fir-filed-for-assault-on-journalist-in-rewa-rewa-latest-news-132927248.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/fir-filed-for-assault-on-journalist-in-rewa-rewa-latest-news-132927248.html
Comments
Post a Comment