Skip to main content

दिव्यांगों ने ट्राइसाइकिल से निकाली मतदाता जागरुकता रैली:सागर में दिव्यांगों ने दिया मतदान करने का संदेश, नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मतदान जागरुकता सप्ताह के पहले दिन दिव्यांग मतदाता ट्राइसाइकिल रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त और रोल प्रेक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत और कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्राइसाइकिल रैली को रवाना किया। दिव्यांगों की ट्राइसाइकिल को धक्का लगाते हुए कुलपति डॉ. गुप्ता और संभागायुक्त डॉ. रावत अभिमंच सभागार तक लाए। अभिमंच सभागार के बाहर विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वंसेवकों ने मतदाता जागरुकता की थीम पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें समाज को संदेश दिया गया कि नोट, शराब, कपड़े और अन्य किसी भी लालच में आए बिना राष्ट्रहित में निर्भींक व निष्पक्ष रहकर मतदान करें। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संजय शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. एडी शर्मा डीन स्टूडेंट वेल्फेयर उपस्थित थे। मतदाता की पहचान अंगुली पर लगी अमिट स्याही से है कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगजन जहां एक ओर बड़ी संख्या में मतदान कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर सभी को मतदान करने की प्रेरणा देने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में सहभागिता बनकर अनूठा कार्य कर रहे हैं। मैं उनके इन जज्बे की प्रशंसा करता हूं। लोकतंत्र की पंहचान मतदान से है और मतदाता की पहचान बाएं हाथ की अंगुली पर लगी अमिट स्याही से है। लोकतंत्र व मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हमारी और आपकी है। कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के द्वारा भारतीय नागरिकों को मतदान करने का अधिकार दिया गया है जो लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बिना किसी भेदभाव के मतदान करने की स्वतंत्रता भारतीय लोकतंत्र को विशिष्ट बनाता है। जिला स्वीप नोडल अधिकारी पीसी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद स्वीप गतिविधियों के संचालन ने मतदान प्रतिशत में वृद्धि की है। लोकसभा चुनाव वर्ष 2009 में सागर जिले में 46.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं स्वीप गतिविधियों के कारण वर्ष 2014 में 55.70 और वर्ष 2019 में 62.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/disabled-people-took-out-voter-awareness-rally-on-tricycle-132846089.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...