महिला के गर्भाशय से निकाले हडिडयों के 22 टुकड़े:तीन साल से पेट दर्द से परेशान थी; एमटीएच के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगानी
तीन साल से पेट दर्द झेल रही महिला उस वक्त चौक गई जब डॉक्टरों ने उसकी आंतों और गर्भाशय में उलझे हड्डियों के 22 टुकड़े निकाले। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामला सरकारी एमटीएच का है। डॉ. सुमित्रा यादव (एचओडी, गायनिकोलॉजी) ने बताया कि पेट दर्द से परेशान धार की महिला उनके पास आई थी। सोनोग्राफी और संबंधित जांचों के में पाया कि महिला की आंतों और गर्भाशय में हड्डियों के 22 टुकड़े हैं जो उलझे हुए हैं। इस पर ऑपरेशन कर ये टुकड़े निकाले गए। डॉ यादव ने बताया कि संभवत महिला ने अनमेच्योर गर्भपात की मंशा से कोई दवाई खाई होगी। फिर किसी अनट्रेण्ड डॉक्टर ने गर्भ सफाई के दौरान हड्डियों के टुकड़े छोड़ दिए। यदि समय रहते महिला का उपचार नहीं होता तो उसकी जान को खतरा बना हुआ था।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/22-pieces-of-bones-removed-from-womans-uterus-132834429.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/22-pieces-of-bones-removed-from-womans-uterus-132834429.html
Comments
Post a Comment