Skip to main content

लोकसभा क्षेत्र में कुल16लाख 32हजार 190 मतदाता:छिंदवाड़ा विधान सभा मे महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा,होम वोटिंग में 1265 ने किया वोट

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1632190 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा के लिए छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल 2024 को प्रात: 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिये छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में कुल 1939 मतदान केन्द्र में कुल 16 लाख 32 हजार 190 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 8 लाख 24 हजार 449 पुरूष, 8 लाख 7 हजार 726 महिला और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं । इनमें 85 वर्ष एवं अधिक आयु के 7630 मतदाता और 24246 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। सेवा निर्वाचक मतदाता 2531 हैं। होम वोटिंग के पहले चरण ने1,265 मतदाताओं ने किया मतदान,दूसरा राउंड 14अप्रैल को होगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा के अंतर्गत 85 वर्ष एवं अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं में से 1293 ने होम वोटिंग सुविधा का चयन किया था, जिनमें से होम वोटिंग के प्रथम राउंड के अंतर्गत 05 से 07 अप्रैल तक कुल 1265 मतदाता मतदान कर चुके हैं। अनुपस्थित मतदाताओं के लिए द्वितीय राउंड के अंतर्गत 14 अप्रैल को होम वोटिंग के लिए मतदान दल उनके घर पहुंचेंगे। छिंदवाड़ा में पुरुष की अपेक्षा 1081महिला मतदाता ज्यादा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्‍द्र सिंह ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 122-जुन्नारदेव में 272 मतदान केन्द्रों में 225356 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 113429 पुरूष, 111924 महिला व 03 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 123-अमरवाड़ा में 332 मतदान केन्द्रों में 257580 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 129244 पुरूष, 128334 महिला व 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 124-चौरई में 272 मतदान केन्द्रों में 219728 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 112053 पुरूष और 107675 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 125-सौंसर में 253 मतदान केन्द्रों में 211081 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 108280 पुरूष व 102801 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 126-छिंदवाड़ा में 311 मतदान केन्द्रों में 284043 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 141477 पुरूष, 142558 महिला व 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 127-परासिया में 245 मतदान केन्द्रों में 218999 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 110142 पुरूष,108856 महिला व 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 128-पांढुर्णा में 254 मतदान केन्द्रों में 215403 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 109824 पुरूष व 105578 महिला और 01 अन्य मतदाता शामिल हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/there-are-total-16-lakh-32-thousand-190-voters-in-chhindwara-lok-sabha-132839852.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...