ग्वालियर में वारदात को अंजाम देने आए बदमाश को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पकड़ा है। तलाशी लेने पर पकड़े गए बदमाश से कट्टा और जिन्दा राउण्ड मिले है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अब शहर के अन्य थानों से पकड़े गए बदमाश का आपराधिक रिकार्ड भी निकलवा रही है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए भाऊ साहब पोतनीश ग्राउण्ड के पास आया है और उस पर हथियार भी है। इसका पता चलते ही एसआई शैलेन्द्र शर्मा, अनुराग सिंह तोमर को पुलिस बल के साथ रवाना किया गया। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम सौरभ सिंह राजपूत पुत्र राधाकिशन राजपूत निवासी नारायण विहार बताया है। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और जिन्दा राउण्ड बरामद किया है। चेकिंग में पकड़ा, मिला कट्टा झांसी रोड थाना पुलिस ने एक बदमाश को चेकिंग में महलगांव पुलिया के पास से पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश पर पुलिस को एक कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाश की पहचान नाका चंद्रबदनी निवासी परमेश परिहार पुत्र प्रताप परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अलग-अलग थाना पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों को भी हथियारों के साथ पकड़ा है।लोनी में करीब आधा दर्जन सटोरिए आईपीएल में चल रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे है। सूचना मिलते ही एसआई बलवीर सिंह मावई, सुरजीत सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक आशाराम पटेल, कमल परिहार, आरक्षक विवेक तोमर, अर्जुन सिंह सिकरवार, राहुल भदौरिया को सूचना की तस्दीक के लिए रवाना किया गया। पुलिस जब राय कॉलोनी पहुंची तो कुछ युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे युवकों का पीछा किया और चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक वहां से भागने में सफल हो गया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-miscreant-was-caught-before-the-incident-132875626.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-miscreant-was-caught-before-the-incident-132875626.html
Comments
Post a Comment