Skip to main content

स्कूल में पानी पीते ही छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत:जबलपुर के जिला अस्पताल में करवाया भर्ती,सेंट फ्रांसिस स्कूल के हैं बच्चे, दो की हालत नाजुक

जबलपुर के घाना में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले एक दर्जन से अधिक बच्चे मंगलवार की शाम को अचानक ही पढ़ाई के दौरान बीमार हो गए। बच्चों को उल्टियां होने लगी तो आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन बीमार बच्चों को लेकर रांझी सिविल अस्पातल पहुंचे, जहां उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। बच्चे अचानक से ही बीमार हो गए हैं, यह जानकारी जब कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को लगी, तो उन्होंने सीएमएचओ को फौरन जिला अस्पताल भेजा और जांच के निर्देश दिए। दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य छात्रों को जनरल वार्ड में रखा गया है। बच्चों का कहना है कि किसी शरारती छात्र ने वाटर कूलर में जहरीली वस्तु मिला दी है, जिसके चलते पानी पीते ही तबीयत बिगड़ने लगी। इधर खमरिया थाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी घाना का सेंट फ्रांसिस स्कूल 10 वीं तक है। मंगलवार की दोपहर की शाम को छुट्टी का समय हो गया था, इसी बीच बच्चे वाटर कूलर का पानी पीने के बाद क्लास में आए। अचानक ही तबीयत बिगड़ी तो, टीचर ने उन्हें संभालते हुए परिजनों को सूचना देते हुए अस्पातल ले आए। परिजनों का कहना है कि पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वाटर कूलर के पास एक पैकेट भी पड़ा हुआ था, जिसमें डेंजर और डू नोट इट लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी ने उस पैकेट में रखे बाॅल को पानी में डाल दिया था, जिसके चलते बच्चों की उस वाटर कूलर का पानी पीने से तबीयत बिगड़ गई। छात्र की मां निशा का कहना है कि उनका बच्चा 7वीं क्लास में पढ़ता है, जिसे कि भर्ती करवाया गया है। दो छात्राओं की हालत नाजुक पानी पीने से बीमार हुए बच्चों को लगातार इलाज जारी है। दो छात्राएं तान्या और सगुन चौधरी की हालत नाजुक है, जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि स्कूल के ही किसी बच्चे ने शरारत की है, जिसकी जांच होना चाहिए। छात्र की मां निशा का कहना है, कि अगर समय रहते अस्पताल नहीं लाते तो, कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। डाॅक्टर ने सभी बच्चों को 24 घंटे निगरानी में रखा हुआ है। जिन दो छात्राओं की हालत ज्यादा खराब है, उन्होंने अधिक पानी पिया था। सीएमएचओ बोले-हालत स्थिर है कलेक्टर के निर्देश पर बीमार छात्रों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ डाॅ. संजय मिश्रा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में यह पता चला है, कि स्कूल के ही किसी बच्चे ने पाउडर जैसे कुछ पानी में डाल दे दिया है, हालांकि वह ज्यादा घातक नहीं है। संभवत: स्वाद के कारण बच्चों को उल्टियां हुई हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी मिलते ही तहसीलदार के साथ खमरिया पुलिस अस्पातल में पहुंचकर बच्चों के बयान ले रही है। डाॅ संजय मिश्रा का कहना है, कि सभी बच्चे होश में है, पुलिस को वो अपने-अपने बयान भी दर्ज करवा रहे हैं। सीएमएचओ का कहना है, कि स्कूल के जिस वाटर कूलर का पानी पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, उस पेयजल का नमूने भी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/school-childrens-health-deteriorated-after-drinking-water-136336147.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...