Skip to main content

गायत्री मंत्र के जाप से कम हो रहा बीपी:126 से 115, रिएक्शन टाइम-0.5 से 0.3 सेकंड पहुंचा; एम्स भोपाल के डॉक्टर की रिसर्च में दावा

अगर रोज सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का धीमे स्वर में उच्चारण कर लें तो दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है, तनाव घटता है और बीपी में सुधार आता है। यह दावा एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. वरुण मलहोत्रा की रिसर्च में किया गया है। यह स्टडी बंगलादेश जर्नल ऑफ मेडिसिन साइंस में प्रकाशित हुई है। इसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति और गायत्री मंत्र जप के असर की तुलना की गई। इसके लिए ऑनलाइन रिएक्शन टाइम टेस्ट में प्रतिभागियों को सिग्नल हरा होते ही लैपटॉप की बटन दबानी होती थी। शुरुआत में औसत रिएक्शन टाइम 0.5 सेकेंड था, जबकि मंत्र जप के बाद यह 0.3 सेकेंड तक आ गया। डॉ. मलहोत्रा के अनुसार, यह बदलाव छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा न्यूरोलॉजिकल सुधार है। यह रिसर्च 18 से 22 साल के 20 स्वस्थ लोगों पर किया गया है। इनमें गायत्री मंत्र जप का असर सबसे तेज देखा गया। रिएक्शन टाइम में सबसे ज्यादा सुधार गायत्री मंत्र सुनने से तकनीक -- पहले रिएक्शन टाइम -- बाद में रिएक्शन टाइम -- फर्क अनुलोम-विलोम -- 0.47 सेकेंड -- 0.38 सेकेंड -- 0.09 सेकेंड कपालभाति -- 0.44 सेकेंड -- 0.37 सेकेंड -- 0.07 सेकेंड गायत्री मंत्र -- 0.47 सेकेंड -- 0.33 सेकेंड -- 0.14 सेकेंड बीपी और पल्स पर भी असर: सिर्फ सुनने से हुआ सुधार पैरामीटर -- सुनने से पहले -- सुनने के बाद पल्स रेट -- 82.3 ± 8 -- 76 ± 8 बीपी (ऊपरी/निचला) -- 126 ± 13.25 / 75 ± 8 -- 115 ± 12.8 / 71 ± 9.7 मस्तिष्क को स्टेबल रखता है मंत्र डॉ. मलहोत्रा बताते हैं कि गायत्री मंत्र का वाइब्रेशन दिमाग के उस हिस्से को एक्टिवेट करता है जो एकाग्रता, निर्णय और भावनात्मक स्थिरता नियंत्रित करता है। इसी कारण यह योग टेक्नीक से अधिक प्रभावी पाया गया। स्टडी में पाया गया कि सिर्फ 10 मिनट मंत्र सुनने और जप करने से दिल की धड़कन शांत हुई और बीपी नियंत्रित हो गया। दिमाग, स्ट्रोक, पार्किनसन और अल्जाइमर पर भी असर - स्ट्रोक और सीरियस ब्रेन इंजरी में रिकवरी तेज होती है - पार्किनसन और कोआर्डिनेशन में सुधार होता है - हाइपर बीपी और अल्जाइमर रोगियों को फायदा होता है - खास जरूरत वाले बच्चों में फोकस बढ़ता है (सोर्स- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल साइंस) कहां और कैसे करें मंत्र जाप - सुबह के समय - धीमी आवाज में - कम से कम 10 मिनट - सांस सामान्य और ध्यान ध्वनि पर - योग से बेहतर परिणाम गायत्री मंत्र के वाइब्रेशन और जाप से मिले - दिमाग और दिल दोनों पर असर- तनाव कम, बीपी कम, फोकस ज्यादा - नियमित अभ्यास करने वालों के रिएक्शन टाइम में तकरीबन 30-40% तक सुधार

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/chanting-gayatri-mantra-is-reducing-bp-136544117.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...