भोपाल में जमातियों के वाहन से युवक को टक्कर लगी:कहा- वाहन मेरे ऊपर से निकला, हाथ फ्रेक्चर हो गया, पैर में रगड़ लगी
भोपाल के छोला रोड पर जमातियों के वाहन से सोमवार शाम को युवक को टक्कर लग गई। हादसे में उसके हाथ में फ्रेक्चर आया है। पैर और कंधे में टायर से रगड़ लगी है। युवक का आरोप है कि लोडिंग वाहन उसके ऊपर से निकल गया। हालांकि पुलिस ने बताया कि युवक को टक्कर लगने के बाद वह वाहन के आगे गिरा लेकिन दबा नहीं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज चेक कर आरोपी वाहन चालक की पहचान की जाएगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी 38 वर्षीय विमल राव ने बताया कि गणेश नगर नारीयलखेड़ा में रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट बैंक में जॉब करते हैं। ड्यूटी से घर लौटते समय छोला गणेश मंदिर के पास पुलिया के करीब उन्हें पीछे से एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मारी। वाहन सहित फरार हो गया चालक इस वाहन में जमाती सवार थे। गिरने के बाद ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनका हाथ फ्रेक्चर हो गया है, कंधे और पांव में रगड़ लगने के कारण चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित चला गया। उसने वाहन को रोका तक नहीं। टीआई बोले- FIR दर्ज कर जांच शुरू की टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि टक्कर से युवक को चोटे आई हैं। वाहन उसके ऊपर से नहीं निकला है। उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/a-young-man-was-hit-by-a-vehicle-belonging-to-the-jamaatis-in-bhopal-136444409.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/a-young-man-was-hit-by-a-vehicle-belonging-to-the-jamaatis-in-bhopal-136444409.html
Comments
Post a Comment