Skip to main content

आदि शंकराचार्य ने विश्व को एकात्मता के सूत्र में जोड़ा:भारत भवन में 'एकात्म संवाद' में पद्मश्री जोनास मसेट्टी बोले-तकनीक से डरें नहीं, उसे समझें

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत भवन भोपाल में ‘एकात्म संवाद का आयोजन हुआ। जिसमें अद्वैत वेदांत पर एकाग्र विषय पर ब्राजील के पद्मश्री आचार्य जोनास मसेट्टी, अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद एवं प्रसिद्ध युवा कहानीकार विनय लक्ष्मी वाराणसी (बेंगलोर) ने संवाद किया। संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि ओंकारेश्वर में एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में एकात्म धाम को विकसित किया जा रहा है। पद्मश्री जोनास मसेट्टी ने कहा कि स्वयं को जानने के लिए वेदांत का अध्ययन आवश्यक है, विश्व को एकात्मता के सूत्र में जोड़ने का कार्य आदि शंकराचार्य ने किया, विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान अद्वैत वेदांत में निहित है। आध्यात्म जीवन जीने की विद्या है। उन्होंने कहा ब्राजील में, हमारे लिए किसी धर्म पर विश्वास करना कठिन है, लेकिन हम आध्यात्मिकता के लिए खुले हैं। आगे जोनास मसेट्टी ने कहा वेदांत एक ऐसा साधन है, जो सभी के लिए उपलब्ध है। सच्चा सुख भीतर से आता है और उसके लिए श्रद्धा की आवश्यकता होती है। आदि शंकराचार्य ने तर्क, कविता, अध्यात्म इन सबका उपयोग केवल एक ही सत्य ‘अद्वैत’ को समझाने के लिए किया। हमें तकनीक से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसे समझना चाहिए। हर चीज के दो पहलू होते हैं सकारात्मक और नकारात्मक। जब तक मानवता अपने मूल एकात्मता की ओर नहीं लौटती, तब तक संघर्ष समाप्त नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने का एकमात्र समाधान अद्वैत है। हमें ऐसा विश्व बनाना होगा, जो एकात्म के सिद्धांत से प्रेरित हो। गुरु द्वारा दिया गया ज्ञान केवल शिष्य के मन में ही नहीं, बल्कि सदियों तक गूंजता रहता है और पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता है। स्वामी शुद्धिदानंद ने कहा-आत्मचिंतन से ही जीवन होगा सार्थक स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद ने कहा कि उपनिषद हमारे सभी दुःखों का अंत करते हैं। आदि शंकराचार्य ने वास्तव में वेदों के उपनिषदिक तात्पर्य को पूरे विश्व के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया। जब तकनीक हमारे कामों को सरल बना देती है, तब हमारे पास अन्य चीजों को जानने और सीखने के लिए अधिक समय होता है। हम पर आरोपित (थोपे गए) सभी धारणाओं को हटाकर देखें, तो हम केवल मानव मात्र हैं और अंत में हम सभी शुद्ध चेतना, ब्रह्म ही हैं। हम सभी उसी एक सत्य के विविध रूपों में प्रकट हुए अभिव्यक्तियां हैं।” उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का अद्वैत दर्शन में योगदान अत्यंत क्रांतिकारी रहा है। उपनिषद उस विद्या का वर्णन करते हैं, जिसे प्राप्त कर लेने पर समस्त मानवीय दुःखों का अंत हो जाता है। वास्तव में, उपनिषद ही वे ग्रंथ हैं, जो सभी प्रकार के दुःखों का निवारण कर सकते हैं। शंकराचार्य ने उपनिषदों के सार को निकाला और उसे व्यवस्थित रूप में सम्पूर्ण विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में वास्तविक और आभासी के बीच का अंतर समझ पाना कठिन होता जा रहा है। यह युग मनुष्य के सामने यह प्रश्न खड़ा करता है कि वह अपने जीवन में अर्थ कैसे पाएगा। जीवन को सार्थक बनाने के लिए आत्मचिंतन और आत्मअन्वेषण का प्रारंभ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए, क्योंकि वास्तविक वेदांत की यात्रा उचित शिक्षा से ही प्रारंभ होती है। अध्यात्म-विद्या का प्रसार परिवार से ही होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां कल्याण के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। विनय लक्ष्मी वाराणसी ने कहा कि वैश्विक एकात्मता के लिए हमें आदि शंकराचार्य जी द्वारा दिए गए उपदेशों का अनुसरण करना होगा। सुप्रसिद्ध गायक राहुल आर. वेल्लाल का हुआ गायन कार्यक्रम में कर्नाटक के सुप्रसिद्ध गायक राहुल आर. वेल्लाल आचार्य विरचित स्तोत्रों एवं भक्ति पदों का सुमधुर गायन किया। उन्होंने गणेश पंचरत्नम, शिव पंचाक्षर स्तोत्र, शिवाष्टकम् ,भवानी अष्टक, भज गोविन्दम, काल भैरवाष्टक का गान किया। राहुल के गायन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता राहुल आर. वेल्लाल कर्नाटक संगीत के विश्वप्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने मात्र चार वर्ष की आयु में संगीत की यात्रा प्रारंभ की। उन्होंने भारत और दस अन्य देशों में प्रस्तुति दी है। हाल ही में अमेरिका के 10 शहरों में उनके संगीत कार्यक्रमों को अभूतपूर्व सराहना मिली।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/padma-shri-jonas-masetti-of-brazil-interacted-at-bharat-bhavan-bhopal-136395227.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...