शाजापुर में चलती बोलेरो लोडिंग वाहन में लगी आग:चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से हादसा, ड्राइवर-स्थानीय लोगों ने पाया काबू
शाजापुर में एबी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक चलती बोलेरो लोडिंग वाहन में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। बस स्टैंड से टंकी चौराहे की ओर जा रहा था वाहन दरअसल, बोलेरो बस स्टैंड से टंकी चौराहे की ओर जा रही थी। बताया गया कि वाहन की वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी। वाहन चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और बैटरी के तार निकालकर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि गाड़ी समय पर नहीं रोकी जाती, तो वह पूरी तरह जलकर खाक हो सकती थी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/a-moving-bolero-loading-vehicle-caught-fire-136318475.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/a-moving-bolero-loading-vehicle-caught-fire-136318475.html
Comments
Post a Comment