नरसिंहपुर की शिवानी कौरव जनपद पंचायत सीईओ बनीं:MPPSC में सफलता मिली, पिछले साल कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुईं थीं
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के शाहपुर गांव की शिवानी कौरव ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें जनपद पंचायत सीईओ का पद मिला है। यह उनकी लगातार दूसरी सफलता है। इससे पहले, शिवानी 2024 में घोषित MPPSC परिणाम में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर भी चयनित हुई थीं। शिवानी के पिता रामदर्शन कौरव कृषक हैं, और उनकी माताजी गृहिणी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं; उनकी बड़ी बहन स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं, और छोटा भाई शासकीय स्कूल में शिक्षक है। शिवानी की इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और उन्हें क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/narsinghpur/news/shivani-kaurav-of-narsinghpur-became-the-district-panchayat-ceo-136369787.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/narsinghpur/news/shivani-kaurav-of-narsinghpur-became-the-district-panchayat-ceo-136369787.html
Comments
Post a Comment