Skip to main content

एमवाय अस्पताल में तीन नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई:नेशनल कबड्डी प्लेयर को एक्सपायर्ड दवा चढ़ाने की पुष्टि; पति के बनाए VIDEO बने सबूत

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को एक्सपायरी दवाई चढ़ाए जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के बाद एक नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। खिलाड़ी के पति सागर सिंह द्वारा बनाए गए वीडियो इस पूरे मामले में सबसे मजबूत सबूत साबित हुए। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मरीजों के साथ खिलवाड़ के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई की गई है। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। चढ़ाई गई एक्सपायर्ड दवा, जांच में पुष्टि एमवाय अस्पताल में भर्ती नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को लगातार दो दिन एक्सपायरी दवाई चढ़ाई गई थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पांच सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की कि मरीज को एक्सपायर्ड दवा दी गई थी। पति द्वारा बनाए गए वीडियो बने सबूत रोशनी के पति सागर सिंह ने शुरू से ही आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को एक्सपायरी दवा दी गई है। उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सबूत के रूप में पेश किया था। एक वीडियो उस दवा का था जो रोशनी को लगाई गई थी, जबकि दूसरा वीडियो वार्ड 21 में पड़े उसी एक्सपायर्ड लॉट का था। जब सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने दावा किया कि दवा लगाने से पहले ही हटा ली गई थी, तब सागर सिंह ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर अस्पताल की सफाई को झूठा बताया। तीन नर्सिंग ऑफिसरों पर कार्रवाई सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव के अनुसार, जांच समिति ने नर्सिंग ऑफिसर आसमां अंजूम, नैना गौतम और एंजलिना विल्फेड को दोषी पाया है। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है। प्रबंधन की जिम्मेदारी पर फिर उठे सवाल एमवाय जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी दवा मरीज को लग जाना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली, दवा स्टोर और नर्सिंग स्टाफ की मॉनिटरिंग पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ये खबर भी पढ़ें... 6 स्टेप्स पर चूक से एमवायएच में पहुंची एक्सपायरी दवा प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में भर्ती कबड्डी की नेशनल प्लेयर को एक्सपायरी दवाई चढ़ाए जाने के मामले में मरीज की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें...

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-myh-administration-admits-to-administering-expired-medicine-136478279.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...