Skip to main content

ग्वालियर में ममेरे भाई पर की फायरिंग:गिरवी रखी कार भी ले गया, डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो चलाई गोलियां

ग्वालियर में गिरवी रखी कार को फुफेरा भाई कहीं जाने की कहकर मांगकर ले गया तो फिर वापस करने नहीं आया। जब ममेरे भाई ने उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं धमकाया कि जो करना है कर ले, लेकिन न रुपए मिलेंगे न कार। घटना शनिवार शाम 7 बजे पुरानी छावनी स्थित पर्वत ढाबा इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी के घायल नहीं होने पर राहत की सांस ली है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रुपए देने के बदले गिरवी रखी थी कार मुरैना के रामपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह यादव हाल में पुरानी छावनी इलाके में निवास करते हैं। शैलेंद्र से उसकी बुआ के लड़के आकाश यादव ने डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए जब उधार लिए तो आकाश यादव ने अपनी कार शैलेंद्र के पास बतौर गिरवी रख दी थी। इसके बाद शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले आकाश से उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि वह जल्द वापस कर देगा। लेकिन, आकाश के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। वह रुपए के साथ कार भी हड़पने की तैयारी कर रहा था। इसी प्लान के तहत उसने कुछ दिन पहले शैलेंद्र के घर पहुंचकर कहा कि उसे कुछ काम से बाहर जाना है। उसने शैलेन्द्र पर गिरवी रखी अपनी कार शाम तक के लिए मांगी थी और बोला कार शाम को वापस कर जाऊंगा। कार लेकर गया फिर वापस नहीं लौटा गिरवी रखी कार मांगने पर शैलेंद्र यादव ने कार आकाश को दे दी। बाद में जब आकाश कार वापस करने नहीं आया। इसके बाद फोन पर शैलेंद्र और आकाश यादव के बीच बात हुई तो पुरानी छावनी आने के लिए कहा। शाम को शैलेंद्र यादव पुरानी छावनी स्थित पर्वत ढाबा के पास पहुंचा तो वहां आकाश यादव, राहुल कमरिया तथा जीतू कमरिया उसे मिले। रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और बाद में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आकाश यादव ने कट्टा निकाला और शैलेंद्र को डराने के लिए फायर कर दिए। फायर होते ही शैलेंद्र समझ गया कि अब अगर ज्यादा कुछ कहा तो उसकी जान भी जा सकती है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। शैलेंद्र यादव पुरानी छावनी थाने पहुंचा और घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/firing-on-cousin-brother-in-gwalior-136369883.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...