Skip to main content

इंदौर में चलते ई-रिक्शा की बैटरी फटी, मां-बेटी झुलसी:आई हॉस्पिटल से 100 मीटर दूर हुआ हादसा, ड्राइवर ने लगा रखी थी एक्स्ट्रा बैटरी

इंदौर के विजय नगर इलाके में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी फट गई। जिससे उसमें सवार मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई। मां-बेटी शंकरा आई हॉस्पिटल जा रही थी। हादसा हॉस्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाया और घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। हादसे में ड्राइवर भी झुलसा विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कीम नंबर 54 की है। रामकुंवर बाई (85) पति नाथु सिंह निवासी दिग्गी राजा नगर, जिला देवास और उनकी बेटी पवित्रा बाई (50) पति विजय चौहान निवासी निरंजनपुर नई बस्ती। जबकि ड्राइवर अरुण गुप्ता (34) पिता सत्यप्रकाश गुप्ता निवासी गोल्डन पाम, निरंजनपुर भी झुलस गया। लोगों ने की मदद, एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा इधर, घटना के बाद सुनील वर्मा जो पैरामेडिकल स्टाफ है वह और आसपास के लोग तुरंत इनकी मदद को पहुंचे। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और दोनों को मां-बेटी को एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में दोनों ही महिला गंभीर रूप से जल गई है। दोनों को एमवाय की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज घटना के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ई-रिक्शा के ड्राइवर में अपनी ई-रिक्शा में एक्स्ट्रा बैटरी लगा रखी। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। इस मामले में पवित्रा के भाई ईश्वर पिता नाथु सिंह सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को शाम को मामले में ई-रिक्शा के चालक अरुण गुप्ता के खिलाफ 125(बी) बीएनएस एवं 198 एमवी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। डायल 112 से रस्सी से बांधकर ले गए ई-रिक्शा घटना की जानकारी मिलने के बाद विजय नगर पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची। जिसके बाद डायल 112 से ई-रिक्शा को रस्सी से बांधकर ले जाया गया। मामले में पुलिस और भी जांच कर रही है। इंदौर में 9 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे इंदौर में 9 हजार से ज्यादा ई रिक्शा चल रहे हैं। आमतौर पर एक ही बैटरी काफी दूरी तक चलती है। एक्स्ट्रा बैटरी लगवाना खतरनाक हो सकता है। कोई सा भी इलेक्ट्रिक वाहन हो, उसमें सबसे अहम इक्युपमेंट ही बैटरी होता है। इसलिए उनमें अच्छी गुणवत्ता और मानक पैमानों की बैटरियां ही लगाना चाहिए। ई-रिक्शा की बैटरी फटने के मुख्य कारण ई-रिक्शा बैटरी में विस्फोट आमतौर पर तकनीकी खामियों, गलत उपयोग या सुरक्षा मानकों में लापरवाही के कारण होता है। सबसे बड़ा कारण ओवरचार्जिंग है। जब बैटरी को निर्धारित समय से अधिक चार्ज किया जाता है, तो उसकी आंतरिक तापमान तेजी से बढ़ता है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसें अधिक मात्रा में बनती हैं, जो बाहर न निकल पाने पर दबाव बढ़ाती हैं और अंततः विस्फोट की स्थिति बन सकती है। दूसरी बड़ी समस्या खराब या पुरानी बैटरी का उपयोग है। कमजोर सेल, अंदरूनी क्षति, या निम्न गुणवत्ता की बैटरी में शॉर्ट-सर्किट की आशंका अधिक रहती है। इसी तरह, गलत या असंगत चार्जर भी बैटरी को जरूरत से ज्यादा वोल्टेज देकर उसे गर्म कर देता है। यह गर्मी बैटरी प्लेट्स को नुकसान पहुंचाती है और गैस निर्माण को और तेज कर देती है। बरसात या नमी भरे मौसम में बैटरी का पानी के संपर्क में आना भी खतरा पैदा करता है। नमी से शॉर्ट-सर्किट होता है, जिससे बैटरी का तापमान अचानक बढ़ जाता है और वह फट सकती है। इसके अलावा, बैटरियों में लगे वेंट प्लग अगर जाम या बंद हो जाएं, तो गैस का दबाव बाहर नहीं निकलता। गैस जमा होने पर मामूली चिंगारी भी विस्फोट का कारण बन सकती है। ई-रिक्शा अक्सर धूप में खड़ा रहता है, ऐसे में बैटरी को अत्यधिक गर्मी मिलती है। अगर इसी दौरान चार्ज किया जाए तो ओवर हीटिंग की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यह गर्मी बैटरी की रासायनिक संरचना को अस्थिर करती है और गैस निर्माण को तेज कर देती है। अंत में, बैटरी के भीतर किसी भी प्रकार का शॉर्ट-सर्किट तुरंत तापमान को खतरनाक स्तर तक पहुँचा देता है। सेल्स के क्षतिग्रस्त होने, ढीले कनेक्शन या आंतरिक खराबी से यह स्थिति बनती है। इन सभी कारणों के चलते बैटरी फटने की घ

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/attempt-to-sell-drugs-worth-rs-5-crore-in-11-months-136544422.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...