Skip to main content

सतना में चाकू मारकर युवक की हत्या:कृष्ण नगर में हुई वारदात, दवा कंपनी में एमआर था

सतना के कोलगवां कोतवाली अंतर्गत कृष्ण नगर में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान आरके चौरसिया पिता धनीराम चौरसिया निवासी पटना तमोली जिला पन्ना के रूप में हुई है। उसके शरीर के नीचे के हिस्से में चाकू से वार किया गया था। हालांकि, घाव स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन कमर के नीचे के हिस्से के पास खून सड़क पर फैला हुआ था। दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था मृतक मृतक एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था। वह कृष्ण नगर में अखिलेश सिंह के घर पर किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार की शाम वह कृष्ण नगर में ही कहीं गया था और कुछ लोगों के साथ उसे बातचीत करते भी देखा गया था। रात लगभग 8 बजे उसके ही गांव के सतना में रहने वाले उसके साथियों को किसी ने ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास हुई चाकूबाजी में उसके घायल होने की खबर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे। सड़क पर खून फैला हुआ था और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी स्थानीय लोगों में से एक ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले आरके चौरसिया कुछ लोग के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था, वह अपनी स्कूटी पर था। एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मृतक स्कूटी से नीचे गिरा पड़ा था। जब वहां जाकर देखा तो वह खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों ने उसके घाव पर गमछा बांधा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया है। जहां सोमवार की सुबह उसका पोस्टमॉर्टम होगा। मृतक के परिजन को भी सूचना दे दी गई है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/a-young-man-was-stabbed-to-death-in-satna-133937884.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...