सिंगोन के पास नर्मदा नदी में उतराता मिला शव:युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी, पीएम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा गया
हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगोन और मैदा के बीच नर्मदा नदी में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी के बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि गुरुवार शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम मैदा के पास एक युवक का शव घाट के किनारे पानी में उतराता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की उम्र 35 साल के आसपास लग रही है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पानी से बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/a-dead-body-was-found-floating-in-the-narmada-river-near-singon-133922549.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/a-dead-body-was-found-floating-in-the-narmada-river-near-singon-133922549.html
Comments
Post a Comment