Skip to main content

विजयवर्गीय बोले-अशांति फैलाने वालों को उल्टा लटकाकर घुमाऊंगा:कहा- लगेगा कि इन्वॉल्व होना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे; पीड़ितों से मिलने पहुंचे

इस शहर में कोई अशांति नहीं फैला सकता है। प्रशासन बहुत सक्रियता से काम कर रहा है, लेकिन ऐसा लगेगा कि हमें भी इन्वॉल्व होना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे। इस शहर के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। इंदौर में शुक्रवार को हुए पथराव पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह प्रतिक्रिया दी है। वे सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि मैं अभी देख रहा हूं कि प्रशासन काफी सक्रिय है। प्रशासन कार्यवाही करेगा। यदि इसमें सही चेहरे आइडेंटिफाई नहीं हुए तो फिर मैं भी देखूंगा कि इंदौर में कौन अशांति फैलाता है। मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटका कर शहर में घुमाऊंगा। महिलाओं ने कहा-उनके मकान टूटने चाहिए मंत्री विजयवर्गीय सोमवार देर रात छत्रीपुरा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी झांसी की रानी हो। इस पर महिलाओं ने विजयवर्गीय से कहा कि वे लोग बहुत परेशान करते हैं, उनके मकान टूटने चाहिए। छत्रीपुरा में यह हुआ था विवाद छत्रीपुरा थाने से महज 150 मीटर दूर रविदासपुरा में शुक्रवार को दोपहर 1.45 बजे दो बच्चियां पटाखे चला रही थीं, तभी सामने रहने वाले सलमान और शानू उन्हें अपशब्द कह दिए। बच्चियों की मां से भी झगड़ा किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। भीड़ ने 15 वाहनों और धर्मस्थलों में तोड़फोड़ कर दी। एक ऑटो रिक्शा और एक कार में भी आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। 6 थानों का फोर्स और रिजर्व बल बुलाया तब स्थिति नियंत्रण में आई थी। इस विवाद को लेकर एक महिला ने आरोप लगाया था कि बच्चियों की शिकायत पर मैं सलमान और शानू से बात करने गई थी। मैं सात माह की गर्भवती हूं फिर भी उन्होंने धक्का दिया। महिलाओं ने मारपीट की। आरोपियों ने अभद्रता की और झूमाझटकी करने लगे। पास में रहने वाले तरुण अग्रवाल ने आपत्ति ली तो उन पर पत्थर चलाए। उनके कंधे और कान में चोट लगी। दिवाली के दिन घर में आग लगाई थी छत्रीपुरा विवाद में घायल राशिदा बी ने बताया कि परसों रात में दिवाली के दिन घर में आग लगाई थी। वो हमने बुझा दी थी। हम लड़ाई नहीं करना चाहते थे। दूसरे दिन पटाखे घर में फेंकने लगे तो विरोध किया। फिर 40-50 लोगों ने एक लड़के को बहुत मारा। हम तीन महिलाएं बचाने निकले तो आरोपियों ने तलवार और बल्ली से हमला किया और खून में नहला दिया। राशिदा ने कहा, हम रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचे तो यहां 300 लोगों ने थाना घेर रखा था। सुरेश गोदला और उसके लोग थे। हमारे घर में पटाखे फेंक रहे थे, उसे लेकर ही विवाद हुआ था। एक महिला के पैर में फ्रैक्चर आ गया। मारने वाले पुरुष थे। रविदासपुरा के लोग थे। बच्ची पटाखा फोड़ रही थी और मना किया तब विवाद हुआ ये झूठ है। वहां कैमरे लगे हैं, देख लीजिए पता चल जाएगा। यह खबर भी पढ़ें- इंदौर की मस्जिद पर लगे पोस्टर पर विवाद इंदौर के कागदीपुरा इलाके की एक मस्जिद पर लगे पोस्टर पर विवाद हो गया। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि पोस्टर में कर्बला की जंग को दिखाया गया है। मुहर्रम पर हर साल ऐसे पोस्टर लगाए जाते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/minister-kailash-vijayvargiya-reached-chhatripura-indore-on-monday-night-133908423.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...