यूके-जर्मनी के निवेशकों को बुलाने जाएंगे CM मोहन यादव:24 से 30 नवंबर तक रहेंगे विदेश दौरे पर, वन-टू-वन के साथ राउंड टेबल चर्चा करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरू, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड शो के बाद यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने को लेकर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिवसीय इस विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। ऐसा रहेगा लंदन में बैठकों का कार्यक्रम जर्मनी दौरे पर यह रहेगा बैठकों का शेड्यूल
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cm-will-visit-uk-germany-to-invite-foreign-investors-133980760.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cm-will-visit-uk-germany-to-invite-foreign-investors-133980760.html
Comments
Post a Comment