Skip to main content

बंगाली डॉक्टर ने लोगों से की एक करोड़ की ठगी:दीपावली की रात परिवार सहित हुआ फरार; केस दर्ज, तलाश जारी

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में प्राइवेट डॉक्टर 15 लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी कर परिवार सहित फरार हो गया। शिकायत के बाद करैरा थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी हैं। एक साल पहले आकर रहने लगा था जानकारी के अनुसार एक साल पहले बबलू गुचैट ने करैरा कस्बे में आकर बंगाली डाॅक्टर के नाम से टीला रोड पर नगरिया मेडीकल के मकान में क्लिनिक खोल ली थी। साथ ही वह अखिलेश जाटव पूर्व सरपंच दौनी के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहने लगा था। इसके बाद बबलू गुचैट की पहचान बंगाली डॉक्टर के नाम से हो गई थी। वह कस्बे के कई दुकानदारों और व्यापरियों से दोस्ती कर उनसे लेनदेन करने लगा था। लेकिन कुछ रोज पूर्व बंगाली ड़ॉक्टर बबलू गुचैट परिवार सहित लापता हो गया। वह अपने घर गृहस्थी के सामान को भी समेट कर ले गया था। बता दें बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट ने खुद को बिहार के जिला अररिया, गिधभाष रानीगंज का निवासी बताया था। पार्टनरशिप में लैब खोलने के नाम धोखाधड़ी से हुआ खुलासा बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट द्वारा की गई धोखाधड़ी को खुलासा तब हुआ जब करैरा कस्बे के वार्ड 12 के रहने वाले सुरेन्द्र चंद्र पुत्र पहलूराम जाटव (62) ने करैरा थाना पहुंचकर उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। सुरेन्द्र चंद्र जाटव ने बताया कि वह अपने बच्चों का इलाज करवाने के लिए बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट की दुकान पर जाता रहता था। तभी उससे जान पहचान भी हो गई थी। बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट ने उसे पार्टनरशिप में उससे कामाक्षा मंदिर के पास में दुकान में लैब खोलने की बात कही थी। डॉक्टर बबलू गुचैट ने लैब में 16 लाख का खर्चा बताया था। इस व्यवसाय में सहमति दर्ज कराते हुए उसने 26 फरवरी 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक फोन पे स्कैनर से डॉक्टर को 7 लाख रुपए दिए थे। बाद में उसे पता चला की बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट दीपावली की रात अपने क्लिनिक और किराए के मकान को खाली कर भाग गया हैं। व्यापारी-दुकानदारों के भी लाखों रुपए लेकर हुआ फरार - बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट करैरा कस्बे के रहने वाले अखिलेश जाटव, प्रमोद चौरसिया, अनुराग पाठक, रवि यादव, रवि जाटव, आदित्य चौहान, बलवन्त सिंह कश्यप, राधारानी ज्वेलर्स, पवन पाण्डेय, मुकेश अहिरवार, रामदेवराम भगत, कामताप्रसाद, भगवत, संतोष जाटव से भी धोखाधड़ी कर लाखों रुपए लेकर फरार हो चुका हैं। इस सभी ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई हैं। आरोपी की तलाश जारी इस मामले में करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि करैरा में करीब 16 लोगों के साथ बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट ने ठगी की हैं। सभी बयान लिए जाएंगे कि किस व्यक्ति से कितने रुपयों की ठगी हुई हैं। फिलहाल, सुरेन्द्र चंद्र जाटव की शिकायत पर डॉक्टर बबलू गुचैट के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं। उक्त एफआईआर में ठगी का शिकार हुए लोगों के नाम भी जोड़े गए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/shivpuri/news/bengali-doctor-duped-people-of-rs-1-crore-133912775.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...