बाल विहार मैदान में टंकी का काम रुका:परिवर्तित स्थान पर होगा निर्माण, खिलाड़ियों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग होगा मैदान
सीहोर में अमृत-2 योजना के तहत 7 टंकियां बनाई जा रही। इसे लेकर नगर के बाल विहार मैदान पर टंकी का निर्माण कार्य कराया जाना था, लेकिन इस मैदान पर खिलाड़ियों के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौड़ ने काम रुकवा दिया। अब जल्द ही परिवर्तित स्थान पर टंकी का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अमृत-2 योजना में 7 टंकियां बनाई जा रही हैं। इससे स्टोरेज क्षमता 60 फीसदी बढ़ जाएगी। इसी तरह 105 किमी लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इससे अब प्रति व्यक्ति 100 की जगह 135 लीटर पानी दिया जा सकेगा। इन टंकियों के बन जाने से शहर की पानी की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। शहर में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की जरूरत अभी 6 बड़ी पानी की टंकियां हैं। इसके अलावा 3 छोटी टंकियां हैं। प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन अभी 100 लीटर प्रतिदिन ही मिल पा रहा है। नपाध्यक्ष ने पिछले दिनों नई टंकियों के लिए भूमिपूजन किया गया था। 16 लाख लीटर क्षमता की टंकी बनेगी बाल विहार मैदान पर बनी पानी की टंकी को गिराया जाएगा। यह टंकी करीब 40 साल पुरानी है। इस टंकी को गिराकर इसकी जगह नई 16 लाख लीटर क्षमता की टंकी तैयार की जाएगी। अभी 10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी है। इसलिए 6 लाख लीटर क्षमता बढ़ जाएगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/the-work-of-the-tank-stopped-in-bal-vihar-ground-133948678.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/the-work-of-the-tank-stopped-in-bal-vihar-ground-133948678.html
Comments
Post a Comment