Skip to main content

फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का प्रीमियर कल:1930 के आंदोलन की पृष्ठभूमि पर हुआ निर्माण; स्थानीय कलाकारों ने भी लिया हिस्सा

बैतूल के जंगलों में साल 1930 के दौरान हुए जंगल सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म जंगल सत्याग्रह का रविवार को प्रीमियर शो आयोजित किया जाएगा। फिल्म में इस सत्याग्रह के मुख्य किरदार सरदार गंजन सिंह कोरकू समेत बैतूल के अन्य आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका को चित्रित किया गया है। 2021 में से बन रही थी। फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता डॉ. प्रदीप उइके ने बताया कि फिल्म 1930 की घटना पर आधारित है। जो की एक सच्ची घटना है। फिल्म मे मुख्य रूप से सरदार गंजन सिंग, सरदार विष्णुसिंग, ठाकुर मोहकम सिंग, रामजी भाऊ, जुगरू गोंड, दीपचंद गोठी, बिहारीलाल पटेल, मनकी, सम्मो, सुमित्रा, मंशु ओझा सहित अनेक क्रांतिकारियों की भूमिका नजर आएगी। फिल्म में प्रेम, एंटरटेनमेंट, करुणा, क्रोध सभी का मिश्रण देखने मिलेगा। फिल्म का प्रीमियर 17 नवंबर को कांतिशिवा टॉकीज में होगा। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र पटेल को आमंत्रित किया गया है। फिलहाल उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। नेताओं ने भी निभाई भूमिका इस फिल्म में पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे भी बिहारीलाल पटेल की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि मुख्य कलाकारों में दो प्रोफेशनल कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में अधिकांशतः स्थानीय कलाकारों ने किरदार निभाएं है। रविवार को होने वाले प्रीमियर के बाद यह फिल्म करेक्शन के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद इसे सेंसर सर्टिफिकेट के लिए भेजा जाएगा। बोर्ड के प्रमाणन के बाद निर्माता डिस्ट्रीब्यूटर से चर्चा करेंगे या फिर इसे किसी ओटीटी प्लेटफार्म को दे दिया जाएगा। इसलिए हुआ था जंगल सत्याग्रह इतिहास के जानकारों ने बताया कि मध्य प्रदेश का जंगल सत्याग्रह वर्ष 1930 में घोड़ाडोगरी क्षेत्र में आदिवासियों ने प्रारम्भ किया था। जंगल सत्याग्रह महात्मा गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए नमक सत्याग्रह से प्रेरित था। इसका नेतृत्व डीपी मिश्रा, लाला वाजपेयी आदि नेताओं ने किया था। यह आंदोलन बैतूल, बंजारी, ढाल, छिंदवाड़ा, ओरछा, सिवनी , टूरिया, घुनघटी और हरदा के जंगलों में व्यापक रूप से हुआ। जंगल सत्याग्रह के दौरान घोड़ाडोगरी क्षेत्र के आदिवासी कंधे पर कंबल डालकर तथा हाथ में लाठी लेकर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने हेतु गजन सिंह के नेतृत्व में जंगल से बाहर आ गए थे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/premiere-of-the-film-jungle-satyagraha-tomorrow-133970122.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...