68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन:महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 20 मेडल जीते, अंडर-17 वर्ग में केरल की टीम रनर अप रही
विदिशा में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 14 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 32 राज्यों और अन्य संस्थाओं की टीमों के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल और अंक हासिल कर ओवर आल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग में सीबीएसई की टीम रनर अप रही। वहीं, अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में केरल की टीम रनर अप रही है। राष्ट्रीय शालेय ताइक्विंडो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने बाली टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया है। विधायक ने की भारत सरकार की तारीफ विधायक मुकेश टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे है। खेल के क्षेत्र में आज भारत सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं के कारण ही देश-विदेश में हमारे देश के खिलाड़ी मेडल हासिल करके भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। महाराष्ट्र ने कुल 20 मेडल जीते जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह ठाकुर ने बताया कि अंडर 14 और 17 में महाराष्ट्र विजेता रहा है। महाराष्ट्र ने 20 मेडल जीते हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि विदिशा छोटा था मगर इतना बड़ा प्रोग्राम यहां किया गया है। लगातार पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों व आफीसरो को तमाम बुनियादी व्यवस्थाओं की पूर्ति सुनिश्चित कराई गई थी। राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में विजेता टीमें- अंडर-14 बालिका वर्ग अंडर-14 बालक वर्ग अंडर-17 बालिका वर्ग अंडर-17 बालक वर्ग
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/68th-national-school-taekwondo-championship-concludes-133948592.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/68th-national-school-taekwondo-championship-concludes-133948592.html
Comments
Post a Comment