Skip to main content

स्कूल में चौथी मंजिल से गिरा छात्र, घायल:दोनों हाथ की कलाई और एक पैर टूटा,  CCTV में घटना कैद

ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर सातवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण छात्र की दोनों कलाई और एक पैर टूट गया, साथ ही उसकी छाती में भी गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना बुधवार सुबह 12:00 बजे बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में हुई। छात्र के गिरने की पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस वक्त छात्र नीचे गिरा, उस समय वहां कोई भी स्कूल का स्टाफ या अन्य छात्र मौजूद नहीं था। हादसे का पता तब चला जब स्कूल का एक कर्मचारी बाहर आया और छात्र को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। कर्मचारी ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्र को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या छात्र के साथ कोई अन्य घटना हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सातवीं कक्षा का छात्र है घायल, फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं घायल छात्र का नाम ज्योतत्य सिंह तोमर (12) पुत्र धर्मेंद्र सिंह तोमर हैं। वह ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई कॉलोनी का रहने वाला है। बहोड़ापुर के आनंद नगर में स्थित चैतन्य अकैडमी स्कूल में वह सातवीं कक्षा का छात्र है। बुधवार सुबह वह स्कूल पढ़ाई करने के लिए गया था, लेकिन दोपहर करीब 12:00 बजे वह स्कूल की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह स्कूल की चौथी मंजिल से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस समय छात्र गिरा, उस वक्त उसके साथ कौन मौजूद था और क्या उसे किसी ने धक्का दिया, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल छात्र अस्पताल में भर्ती है और बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके ठीक होने पर ही गिरने के कारणों का पता चल सकेगा। छात्र के पिता बोले- बेटा बोलने कोशिश करता लेकिन भूल जाता घायल छात्र के पिता, धर्मेंद्र सिंह तोमर, ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वह सेना से रिटायर हैं। इससे पहले उनका बेटा दूसरे स्कूल में पढ़ता था, लेकिन वहां व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं, इसलिए उन्होंने एक साल पहले ज्योतत्य का चैतन्य अकैडमी स्कूल में दाखिला कराया था। उनका कहना है कि जिस वक्त उनका बेटा स्कूल से नीचे गिरा, उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। यह स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है। उनका बेटा नीचे कैसे गिरा, इसकी जानकारी न उन्हें है, न ही स्कूल प्रबंधन को। स्कूल से उन्हें फोन आने पर ही घटना की जानकारी मिली। पिता का कहना है कि बेटा कुछ बोलने की कोशिश करता है, लेकिन बोलने से पहले ही भूल जाता है। उसके ठीक होने पर ही पूरी घटना स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर क्या हुआ था। छात्रा से पूछताछ करेंगे इस मामले में बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल छात्र अस्पताल में भर्ती है और बोलने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही वह स्वस्थ होगा, उससे पूछताछ की जाएगी ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/student-falls-from-fourth-floor-in-school-injured-133922513.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...