इंदौर की बेस्ट पीअर्स आईटी कंपनी में गणेशोत्सव:छप्पन भोग अर्पित किए, कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
" बेस्ट पीअर्स " आईटी कंपनी में हर वर्ष की तरह गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। संस्था के निदेशक मुकेश पटेल , दीपक गुप्ता एवं अंकुश कटारिया के मार्गदर्शन में धूमधाम से 10 दिनी गणेश उत्सव मनाया गया। बप्पा के पूजन में " बेस्ट पीअर्स " परिवार शामिल हुआ। भगवान गणेश के स्थापना स्थल को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सोमवार 16 सितंबर को भगवान श्री सिद्धिविनायक को 56 भोग एवं महाप्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और प्रसाद वितरण तथा अमेजिंग एक्टिविटीज की गई।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/ganeshotsav-in-indores-best-peers-it-company-133653884.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/ganeshotsav-in-indores-best-peers-it-company-133653884.html
Comments
Post a Comment