Skip to main content

भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया पोला उत्सव:चल समारोह में भगवान भोलेनाथ की झांकी,आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई दी, सुंदर बैल जोड़ियों को दिया गया पुरुस्कार

सोमवार को परंपरागत एवं पौराणिक पर्व "पोला" बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ-साथ पूरी भव्यता से मनाया गया।सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के संयोजक एवं छिंदवाड़ा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे ने बताया कि इस वर्ष भी समिति द्वारा पोला पर्व पूरी भव्यता और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गुड़ी यात्रा जो भव्य चल समारोह के रूप में 02 सितंबर दिन सोमवार को "माता मंदिर बरारीपुरा" से दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई जो स्थानीय बरारीपुरा में कपाले परिवार के कुलदेवी स्थान से प्रारंभ हुआ। जो श्री माता मंदिर बरारीपुरा,दास मोहल्ला,महावीर रेजीडेंसी के पास से परमात्मा एक भवन के बाजू से लालसिंग पटेल के निवास के सामने से होते हुए कुक्कन चौक,बड़ा गणपति, मराठी स्कूल के सामने से राज्यपाल चौक से संघ कार्यालय के सामने से पांडेय नर्सिंग होम के होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड पहुंचा। जहां गुड़ी पूजन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम में आमंत्रित अथितियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। चल समारोह में आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की सजीव झांकी के रूप में एड.पीयूष शर्मा नंदी पर सवार हो कर नगर भ्रमण पर निकले। सिवनी के महाकाल ग्रुप के सदस्य भोले बाबा व अघोरी के रूप में भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की,आदिवासी गेड़ी नृत्य टोली,लड़कियों का अखाड़ा,ढोल बाजे, बेंजो व डीजे के साथ गुड़ी यात्रा निकलेगी।चल समारोह की भव्यता देखने हज़ारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिले के सांसद विवेक बंटी साहू,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव,महापौर विक्रम आहाके,पूर्व विधायक गंभीर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलतसिंह विजय झांझरी अजय सक्सेना के साथ साथ छिंदवाड़ा के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मुख्य समारोह सम्पन्न हुआ। पोला की सुंदर बैल जोड़ी को दिया पुरुस्कार सुंदर साज सज्जा वाली बैल जोड़ी में प्रथम फासिया सेमर निवासी श्री बाबूलाल उईके,द्वितीय श्री सुखदायल चौरे,तृतीय श्रीकृष्णा इंग्ले और 2 सांत्वना पुरस्कार सोनू धुर्वे व विजय महाजन को दिए गए।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/pola-festival-celebrated-with-grandeur-and-enthusiasm-133580512.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...