IES पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल मैच:अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के कई रोमांचक मैच खेले गए
आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल में मेगा सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लगभग 100 सीबीएसई स्कूलों से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के कई रोमांचक मैच खेले गए। अंडर-19 के लीग मैचों में बाल भवन स्कूल, भोपाल ने क्राइस्ट मेमोरियल, भोपाल को 16-0 से हराया। आईबीएस ग्लोबल एकेडमी, उज्जैन ने सागर पब्लिक स्कूल भोपाल को 30-12 से, जबकि सेंट जोसेफ अरेरा भोपाल ने केके शिक्षा निकेतन शहडोल को 36-28 से मात दी। लिटिल एंजेल एचआर सेकेंडरी स्कूल, ग्वालियर ने क्रेयॉन इंटर स्कूल, गाडरवाड़ा को 43-10 से हराया और आर्मी पब्लिक स्कूल महू ने उन्नति अकादमी, बड़नगर को 44-13 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में, क्राइस्ट स्कूल गुना ने डीपीएस कोलार हुज़ूर को 28-23 से हराया। वैसल्या स्कूल, विदिशा ने वंदना कॉन्वेंट स्कूल, गुना को 28-25 से, जबकि राम शांति स्कूल, छिंदवाड़ा ने सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर को 15-02 से मात दी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cbse-cluster-basketball-match-at-ies-public-school-133717765.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cbse-cluster-basketball-match-at-ies-public-school-133717765.html
Comments
Post a Comment