माचागोरा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खिरेटी चौरई निवासी 44 वर्षीय रामशरण अपने भतीजे के साथ कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बौहनाखैरी में एक गंगापूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस जाते समय माचागोरा के पास उनकी बाइक एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में रामशरण और उनके भतीजे सहित दूसरे वाहन में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रामशरण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है और मामले की जांच कर रही है। तेज गति से भाग रही थी बाइक पुलिस के मुताबिक बाइक तेज गति से भाग रही थी जिसके कारण है हादसा हुआ। हादसे के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया जहां एक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग की।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/bikes-collided-one-dead-133669754.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/bikes-collided-one-dead-133669754.html
Comments
Post a Comment