राजगढ़ महल से सटे दर्जनों मकानों पर जड़े गए ताले:एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने सुरक्षात्मक निर्देश जारी किया
प्रशासन ने मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह के बीच राजगढ़ महल के आस-पास से अतिक्रमण हटाया है। महल के सामने और दाहिनी ओर के ऊपरी हिस्से पर अतिक्रमण कर बनाए गए आधा दर्जन से अधिक मकानों को खाली करवा कर सरकारी ताले जड़ दिए है। वहीं, राजगढ़ महल की दाहिनी ओर जड़ से सट कर बने लगभग दो दर्जन अधिक मकानों को खाली करने के नोटिस भी जारी किए गए है। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर डिजिटल ने मंगलवार को राजगढ़ पैलेस के आसपास हादसे होने की संभावना जताते हुए खबर की थी। जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है। कलेक्टर संदीप माकिन ने पुरानी इमारतों और जर्जर इमारतों के आसपास बने मकानों को लेकर पुलिस और अधीनस्थ अमले को नागरिकों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ठोस कदम उठाने को कहा है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/datia/news/locks-were-put-on-dozens-of-houses-adjoining-rajgarh-palace-133664479.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/datia/news/locks-were-put-on-dozens-of-houses-adjoining-rajgarh-palace-133664479.html
Comments
Post a Comment