Skip to main content

मृत कर्मचारी के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता:सीवरेज कार्य के दौरान सड़क धंसने में दबने से हो गई थी मौत

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम वेंकटेशन व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने बुधवार को रतलाम आए। जिला प्रशासन के साथ बैठक की। पिछले दिनो सीवरेज कार्य के मेंटेनेंस में सड़क धसने से मृत कर्मचारी के घर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ परिजनों को 30 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृति पत्र सौंपा। इसके पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की बैठक लेकर कहा कि सफाई कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समस्त लाभ एवं सुविधाएं मिलना चाहिए। ड्रेनेज एवं सीवर लाइन में काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों हो इस बात का ध्यान रखा जाए। विगत दिनों सीवर लाइन में कार्य के दौरान हुई सफाई कर्मचारी की मृत्यु के मामले में गंभीरता से समीक्षा करते हुए आयोग अध्यक्ष वेंकटेशन द्वारा निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं हो यह ध्यान रखा जाए। ड्रेनेज, सीवर लाइन एवं जोखिम भरे कार्य में सफाई कर्मचारी को आवश्यक मशीन उपकरणों के साथ ही तैनात किया जाए। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि विगत दिनों की घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को निगम द्वारा 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इसके अलावा मृतक की पत्नी को नगर निगम में पद पर भी रखा जा रहा है। अध्यक्ष वेंकटेशन ने एसपी को निर्देशित किया कि मृत्यु की घटना की विस्तृत एवं बारिकी से जांच की जाए। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार समेत आदि अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने की मुलाकात राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम वेंकटेशन व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया के रतलाम प्रवास पर महापौर प्रहलाद पटेल ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। महापौर पटेल, आयोग अध्यक्ष वेंकटेशन, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया व निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के साथ विगत दिनों सीवर लाईन कार्य के दौरान मृत कर्मचारी के निवास पंहूचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मुआवजा राशि का स्वीकृति पत्र मृतक के परिजनों को प्रदान किया। मृतक के परिजनों को घटना वाले दिन तत्काल सहायता के रूप में 5 लाख की राशि प्रदान की गई। बुधवार को 25 लाख इस तरह कुल 30 लाख की राशि मुआवजे के रूप में प्रदान की है। राशि मृतक की पत्नि के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/financial-assistance-of-rs-30-lakh-to-the-family-of-the-deceased-employee-133701516.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...