Skip to main content

100 साल पैदा होती है एक लता मंगेशकर:इंदौर आए संगीतकार उत्तमसिंह बोले-लता मंगेशकर के पीछे उनकी तपस्या, लर्निंग और मेहनत

किसी ने भारत से कहा था कि आपके यहां 100 साल में सिर्फ एक ही लता मंगेशकर है। हमारे यहां तो रोज लता मंगेशकर पैदा होती है। इस पर जवाब मिला कि अच्छी बात है और पैदा कीजिए, लेकिन हिन्दुस्तान जैसी एक लता मंगेशकर तो पैदा कर के दिखाइए। यह बात लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में शामिल होने आए संगीतकार उत्तम सिंह ने मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि नौशाद जी ने एक-एक गाने के लिए 40-40 दिनों तक रिहर्सल की। आज म्यूजिक डायरेक्टर वहीं गाना सीख कर वहीं सब कुछ कर देते हैं। जैसा गाया वैसा ही फाइनल हो जाता है। अभी जो कंपनियां बना रही हैं वह अरब पति हो रही है लेकिन जो सिंगर है उनका भविष्य दो-तीन साल ही रहता है। फिर वे डिप्रेशन में चले जाते हैं। 100 साल में एक ही लता मंगेशकर बनने के पीछे उनकी तपस्या है, लर्निंग है और मेहनत है। उन्होंने कहा कि पहले गुरु कुल हुआ करता था। माता-पिता अपने बच्चों को वहां छोड़ देते थे। यह रामायण के समय से चल रहा है। बच्चा कम से कम 17-18 साल वहां पढ़ता था। वह समझदार हो जाता था। उसके अंदर एक विद्या चली जाती थी। आज का गुरु कुल पैसा कमाना है। इन दिनों बच्चों और युवाओं के जो टीवी पर कार्यक्रम हैं इसके पीछे कारण टीआरपी और पैसा कमाना है। इसमें बच्चों की लाइफ खराब हो रही है, वे खराब हो रहे हैं। बच्चों से ज्यादा उनके माता-पिता को गाने का शौक है। वे टीवी पर बच्चे को गाता देख खुश होते हैं। इन कार्यक्रमों में ऐसे बच्चे 25 सालों से चल रहे हैं लेकिन वे सभी सिंगर कहां हैं। इनमें सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान आदि ही आगे आए हैं। यानी 25 सालों में 5 सिंगर ही आए हैं। गायिका केएस चित्रा ने कहा कि इंदौर बहुत ही क्लीन सिटी है। यह हम सभी के लिए सरप्राइज है। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह और संगीत संध्या का आयोजन इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में सुश्री केएस चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण 28 सितम्बर को प्रदान किया जाएगा। इसमें गीत-संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। इसमें अलंकरण के बाद केएस चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुती देंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी होंगे। अध्यक्षता महिला सशक्तिकरण और बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार और मेयर पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय विधायक गण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/two-day-lata-mangeshkar-investiture-ceremony-from-27th-september-133705942.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...