मालवीय रजक समाज संघ ने डोल ग्यारस पर निकाला विमान:57 साल पुराने पीतल के डोल में भगवान कृष्ण निकले नगर भ्रमण पर,पालकी में गजानन
शनिवार को मालवीय रजक समाज संघ ने डोल ग्यारस के अवसर पर एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर समाज ने 57 साल पुराना पीतल का डोल लेकर श्री कृष्ण भगवान के नगर भ्रमण का आयोजन किया। समारोह में गजानंद महाराज को पालकी में विराजमान किया गया और समाज के अध्यक्ष नरेश मालवीय ने बताया कि समारोह के मार्ग पर विशेष स्वागत किया गया। महिलाओं ने डोल की पूजा की और चावल से नैवेध अर्पित किया। इस बार के चल समारोह में धर्म ध्वज, बैंड, घोड़े-बग्गी, श्री कृष्ण जी का डोल और श्री गणेश जी की पालकी को आकर्षण का केंद्र बनाया गया। सभी मंचों से सम्मान और पूजन आरती की गई। समारोह में समाज के सदस्य नरेश बिल्लोरे, मुकेश मालवीय, विनोद मालवीय, विष्णु मालवीय, विशाल मालवीय, दीपक, अनमोल, केतन और राहुल मालवीय भी मौजूद रहे। समाज के प्रवक्ता प्रकाश मालवीय ने इस आयोजन की जानकारी दी और सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/malaviya-rajak-samaj-sangh-took-out-a-flight-on-dol-gyaras-133644169.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/malaviya-rajak-samaj-sangh-took-out-a-flight-on-dol-gyaras-133644169.html
Comments
Post a Comment