झाबुआ पुलिस ने ग्राम रजला में 10 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रजला में बबूल के पेड़ों के नीचे खेतों में सट्टे का कारोबार चल रहा है। इस पर थाना प्रभारी रानापुर की टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई में मगु वसुनिया, लालु मेडा, प्रकाश भुरिया, बदेसिंह डामोर और जोखला परमार को पकड़ा गया। वहीं दूसरी दबिश में राजमल खराडी, गब्बु बामनिया, बुदरिया भाबोर, लालु सिगाड़ और रमेश चन्द्र पंचाल पुलिस की गिरफ्त में आए। जब्ती और कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8020 रुपए नकद, 10 सट्टा पर्चियां और 10 पेन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4 क सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jhabua/news/jhabua-police-raid-farms-arrest-10-gamblers-seize-money-137114664.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jhabua/news/jhabua-police-raid-farms-arrest-10-gamblers-seize-money-137114664.html
Comments
Post a Comment