Skip to main content

हमीदिय में ठग को जानकारी देने वाले कर्मचारी गायब:जांच के घेरे में सिर्फ आउटसोर्स स्टाफ; अब मरीजों को पर्चे पर मिलेगी चेतावनी

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से ठगी का मामला सामने आने के बाद जांच आगे बढ़ने की बजाय उलझती नजर आ रही है। जनवरी से अब तक 10 से ज्यादा लोग इस नए ठगी पैटर्न का शिकार हो चुके हैं। तीन पीड़ितों ने कोहेफिजा थाने में 30 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीतने के बाद भी ठग को मरीजों की जानकारी देने वाले कर्मचारी सामने नहीं आए हैं। जांच के दायरे में फिलहाल सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी हैं, जबकि नियमित स्टाफ बाहर हैं। जबकि स्टाफ ही ठग जितेंद्र खागरे को मरीजों की जानकारी और उनके परिजन के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इसके बाद ठग खुद को डॉक्टर बताकर बेहतर इलाज का लालच देता और फिर क्यूआर कोड भेजकर अपने खाते में पैसे मंगवाता था। शुक्रवार को ठगी के इस गिरोह के मुख्य आरोपी, बैतूल निवासी जितेंद्र खागरे को क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार कर कोहेफिजा थाने की पुलिस को सौंप दिया था। 10 मिनट में ठग तक पहुंचती थी मरीज की हालत की जानकारी जांच में सामने आया है कि ठग मरीज की तबीयत बिगड़ते ही परिजनों को कॉल करता था। सिक्योरिटी इंचार्ज जयंत भारद्वाज के मुताबिक, पीड़ितों ने बताया कि मरीज को उल्टी या तकलीफ होने के करीब 10 मिनट बाद ही ठग का फोन आ जाता था। वह खुद को डॉक्टर बताकर कहता था कि मरीज की हालत गंभीर है और तुरंत इंजेक्शन के लिए 5 से 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने होंगे। आउटसोर्स कर्मचारी जांच के घेरे में, नियमित स्टाफ बाहर इस मामले में सबसे बड़ा विवाद जांच को लेकर खड़ा हुआ है। पुलिस को करीब 1400 आउटसोर्स कर्मचारियों की पूरी डिटेल दी गई है। उनके मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, नियमित कर्मचारियों की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं सौंपी गई है। अधीक्षक कार्यालय का कहना है कि पुलिस जब मांगेगी, तब डिटेल दी जाएगी। इसी को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं। ठगी रोकने के लिए अस्पताल में होंगे बदलाव हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने बताया कि ठगी रोकने के लिए अस्पताल में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। मरीजों के पर्चे और एडमिशन फॉर्म पर बोल्ड अक्षरों में चेतावनी लिखी जाएगी। अस्पताल के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। स्टाफ को मिल रहा था 20% कमीशन सिक्योरटी एजेंसी के अनुसार, ठग के नेटवर्क की जड़ें हमीदिया अस्पताल के तीन प्रमुख विभागों तक फैली हुई हैं। इनमें स्त्री रोग विभाग, पीडियाट्रिक विभाग और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग शामिल हैं। जानकारियों के बदले स्टाफ को 20 प्रतिशत कमीशन दिया जा रहा था। स्टाफ के 7 लोगों के शामिल होने की आशंका अब तक की जांच में करीब 7 अस्पताल स्टाफ के इस नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि, इनकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, एक बात स्पष्ट हुई है कि स्टाफ ठग को जानकारी सिर्फ कमीशन के लिए दे रहे थे। मरीजों से जुड़ी ये जानकारी देते थे अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जिन भी स्टाफ के नाम सामने आएंगे, उन्हें तत्काल अस्पताल से हटा दिया जाएगा। वहीं, थाना कोहेफिजा पुलिस इन कर्मचारियों की पहचान होने के बाद उन पर भी कार्रवाई करेगी। डॉक्टर बनकर पीड़ित से मिला जितेंद्र एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे के दिल में छेद था। जिसके इलाज के लिए बच्चे को हमीदिया में भर्ती कराया था। जितेंद्र ने अस्पताल में भी डॉक्टर बनकर उनसे मुलाकात की थी। बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार और उसके बीच हुई बातचीत की ऑडियो सामने आई हैं। पढ़िए… जितेंद्र- दस हजार रुपए दे दो…इससे ईको करा देंगे। बच्चे के पिता- आईसीयू वाले बोल रहे हैं कि एक महीने बाद ही जांच होगी। इससे पहले नंबर नहीं आएगा। जितेंद्र- आप सब छोड़ो, मेरा काम करो। तत्काल करा दूंगा। यहां तक की बाद में भी आपका साथ दूंगा। घर जाने के लिए एम्बुलेंस फ्री में दिला दूंगा। मेरे नंबर पर डेढ़ बजे तक पैसा डलवा देना। कहो तो बारकोड सेंड कर देता हूं। बच्चे के पिता- आप फिक्र मत करो डेढ़ बजे से पहले ही रकम आप तक पहुंच जाएगी, पैसा मेरे भाई के नंबर से डलवा रहा हूं। फोन पर बोला-जच्चा-बच्चा खतरे में हैं, फौरन पैसे भेजो हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को ठगने के लिए आरोपियों ने बेहद शातिर तरीका अपनाया। ठग खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर फोन करते थे और मरीज की हालत गंभीर होने का हवाला देकर पैसों की मांग करते थे। नेहरू नगर भोपाल निवासी नितेश विश्वकर्मा को भी इसी तरह फंसाया। पत्नी किरण गर्भावस्था के चलते हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुई थीं। ऑपरेशन के बाद मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को हमीदिया का डॉक्टर बताया और कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों खतरे में हैं, बेहतर इलाज के लिए फौरन पैसे भेजने होंगे। जाल में फंसाया और 3 से वसूले 30 हजार रुपए घबराए नितेश ने बताए गए यूपीआई पर 8 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद फिर कॉल आया और पत्नी की हालत गंभीर बताकर दोबारा 2,999 रुपए मंगवा लिए। बाद में कॉल बंद हो गया, तब जाकर नितेश को ठगी का शक हुआ। जांच में सामने आया कि इसी तरह विनोद अहिरवार और संजय बाटेला से भी पैसे वसूले गए। सिर्फ इन तीन पीड़ितों से ही 30 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी की गई थी। अधीक्षक बोले- पैसे मांगे जाएं तो तुरंत शिकायत करें हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने मरीजों और उनके परिजन से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल के नाम पर किसी भी तरह की ठगी होती है, तो पीड़ित को तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए। डॉ. टंडन ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति खुद को अस्पताल से जुड़ा बताकर पैसे की मांग करे या क्यूआर कोड भेजे तो तत्काल इसकी जानकारी हमीदिया अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को दें। हमीदिया अस्पताल में सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज दिया जाता है। कोई भी डॉक्टर या अस्पताल स्टाफ किसी मरीज या परिजन से अतिरिक्त पैसे की मांग नहीं करता। अगर कोई व्यक्ति इलाज के नाम पर पैसे मांगता है, तो वह पूरी तरह से फ्रॉड है और ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत करना जरूरी है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फोन पर बोला-आपकी पत्नी के लिवर में सूजन...5 हजार भेजो भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक खास तरीका अपनाकर ऑनलाइन ठगी की गई। शातिर ठग ने यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजन को डॉक्टर बनकर फोन किया। बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर रकम की डिमांड की। क्यूआर कोड भेजकर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया। पढ़ें पूरी खबर…

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/hamidiya-hospital-scam-outsourced-staff-under-probe-137156389.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...