Skip to main content

भोपाल में साइबर ठगों का हमला:अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही दिन 6 केस दर्ज, 22 लाख से ज्यादा की चपत

भोपाल में साइबर ठगी के मामलों ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को शहर के अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के 6 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें मिसरोद में 4, अवधपुरी में 1 और हबीबगंज में 1 केस शामिल हैं। सभी मामलों में आरोपियों ने अलग-अलग तरीके अपनाए, लेकिन तरीका लगभग एक जैसा फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक करना और खाते से रकम साफ कर देना रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेडिंग ऐप अपडेट करते ही खाते से 4.25 लाख उड़ाए मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित हिमालया रेसीडेंसी के रहने वाले एसएस वेंकटेश बाबू (59) ट्रेडिंग के दौरान ठगी का शिकार हो गए। वे पिछले छह माह से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहे थे। हाल ही में उन्हें 800 रुपए का नुकसान हुआ, जिसके बाद उनके खाते से 2900 रुपए कट गए। इसकी शिकायत के लिए उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर खोजा। कॉल करने पर आरोपी ने उन्हें ट्रेडिंग ऐप अपडेट करने की सलाह दी। जैसे ही उन्होंने ऐप अपडेट किया, मोबाइल कुछ समय के लिए हैंग हो गया। मोबाइल सामान्य होने तक उनके बैंक खाते से 4 लाख 25 हजार रुपए निकल चुके थे। टेलीग्राम पर ‘टास्क’ का झांसा, 2.91 लाख की ठगी मिसरोद की कोरलवुड कॉलोनी निवासी चेतना प्रधान (43) को आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। वहां उन्हें ऑनलाइन टास्क देकर पैसे निवेश करने को कहा गया। शुरुआत में छोटे रिटर्न का भरोसा दिलाया गया। चेतना ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख 91 हजार रुपए निवेश किए। टास्क पूरा करने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि गलत प्लेटफॉर्म पर निवेश हो गया है और रकम वापस पाने के लिए 4 लाख रुपए और जमा करने होंगे। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। आबकारी विभाग में चयन का झांसा, 15 लाख ठगे हबीबगंज थाना क्षेत्र के बोर्ड कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अनुज को फोन कर आरोपियों ने आबकारी विभाग में चयन कराने का दावा किया। नौकरी का लालच देकर उनसे कई किश्तों में यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 15 लाख रुपए वसूल लिए गए। रकम मिलते ही आरोपियों ने सभी संपर्क तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड भेल अधिकारी से 1.53 लाख की ठगी अवधपुरी थाना क्षेत्र के कंचन नगर निवासी रमेशचंद्र शाक्य (65) भेल से रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे योनो ऐप पर बैलेंस चेक कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर मैसेज आया। जिससे उनका योनो ऐप बंद हो गया। कुछ देर बाद कॉल आया और ऐप दोबारा चालू करने के नाम पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर बाद खाते से 1 लाख 53 हजार रुपए निकाल लिए गए। ऐसे काम कर रहे हैं साइबर ठग पुलिस की अपील

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-cyber-fraud-6-cases-22-lakh-loss-137232827.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...