हथकड़ी में आरोपी संग स्माइल कर रहे पुलिसकर्मी, VIDEO:रीवा में आदतन अपराधी ने गिरफ्तारी का स्टेटस लगाकर किया शो-ऑफ
रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जिला बदर आदतन अपराधी ने अपनी गिरफ्तारी को सोशल मीडिया पर शो-ऑफ में बदल दिया। आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षक भी आरोपी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला बदर आरोपी की गिरफ्तारी चर्चा में गांव बुसौल निवासी शिवम सिंह को मंगलवार को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह आदतन अपराधी है और उस पर पहले से जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी थी। जिला बदर के बावजूद खुलेआम घूम रहा था आरोपी सूत्रों के अनुसार, जिला बदर होने के बावजूद शिवम सिंह क्षेत्र में सक्रिय था और पुलिस को उसकी तलाश थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर स्टेटस और रील के रूप में अपलोड कर दिया। मुस्कुराते हुए बनाई रील, वीडियो हुए वायरल वायरल वीडियो में आरोपी शिवम सिंह मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देता नजर आ रहा है। उसने गिरफ्तारी को किसी उपलब्धि की तरह सोशल मीडिया पर पेश किया। वायरल वीडियो में आरक्षक जितेंद्र बागरी भी आरोपी के साथ हथकड़ी वाली रील में स्माइल देते हुए पोज करते दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि गिरफ्तारी अपराधियों के लिए डर होनी चाहिए, न कि मनोरंजन का साधन। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं पुलिस की सख्ती और कानून के डर को कमजोर करती हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से आरक्षक जितेंद्र बागरी की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही या अनुशासनहीनता पाई जाती है, तो विभागीय कार्रवाई हो सकती है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई जारी फिलहाल सेमरिया पुलिस आरोपी शिवम सिंह के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के रिश्तों, अनुशासन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/semaria-habitual-offender-arrest-show-off-reel-video-137119269.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/semaria-habitual-offender-arrest-show-off-reel-video-137119269.html
Comments
Post a Comment